अगर भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ा युद्ध तो किसका साथ देगा अमेरिका? AI का जवाब चौंका देगा!
India vs Pakistan war AI analysis: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को दिखा रहा है। इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई और देशभर में गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज डिबेट्स तक एक ही सवाल गूंज रहा है।
अगर इन हालातों में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो जाए, तो अमेरिका किसका साथ देगा? जब यही सवाल टेक्नोलॉजी के सबसे एडवांस्ड टूल Artificial Intelligence (AI) से पूछा गया, तो उसका जवाब चौंकाने वाला था।

AI मॉडल्स को जब दोनों देशों के बीच की राजनीतिक, सैन्य, और कूटनीतिक इतिहास, साथ ही अमेरिका के इंटरनेशनल रिलेशंस, ट्रेड पार्टनरशिप और डिफेंस डील्स का डेटा इनपुट दिया गया, तो जवाब साफ था। अमेरिका का झुकाव भारत की तरफ हो सकता है।
चैटजीपीटी ने क्या कहा?
ओपनएआई के चैटजीपीटी के अनुसार, अमेरिका का झुकाव भारत की तरफ हो सकता है। इसके पीछे कई टेक्नोलॉजिकल और स्ट्रैटेजिक कारण हैं। पहला, भारत और अमेरिका के बीच हाल के वर्षों में डिफेंस टेक्नोलॉजी को लेकर गहरे रिश्ते बने हैं। दोनों देशों ने कई AI, ड्रोन्स, और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में साझा प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। वहीं, पाकिस्तान के साथ अमेरिका का रिश्ता अब केवल काउंटर टेरेरिज्म कोऑपरेशन तक सीमित रह गया है।
हालांकि, AI यह भी कहता है कि अमेरिका पूरी तरह से एकतरफा समर्थन नहीं करेगा। उसका प्राथमिक उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना होगा। लेकिन अगर टेक्नोलॉजी, डिप्लोमेसी और इकोनॉमिक इंटरेस्ट से देखें, तो भारत की स्थिति मजबूत नजर आती है।
Grok का भी मिला-जुला जवाब
जब यही सवाल एलन मस्क के ग्रोक से पूछा गया तो उसका जवाब भी मिला-जुला था। इसके मुताबिक, अमेरिका किसी भी देश की खुलकर तरफदारी नहीं करेगा। हालांकि, एक सामान्य नजरिये से देखें तो उसका झुकाव भारत की तरफ हो सकता है। AI का विश्लेषण बताता है कि अमेरिका संभवतः कूटनीतिक तरीके से भारत के करीब रहेगा, लेकिन युद्ध में प्रत्यक्ष सैन्य सहायता देने से बचेगा।


Click it and Unblock the Notifications








