पाकिस्तान ने एसएमएस पैकेजों पर लगाया बैन
पाकिस्तान में अब रात में देर तक बात करने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। पाकिस्तान सरकार ने युवा जोड़ों के बीच देर रात तक बात करने वाले पैकेजों को बैन कर दिया है, सरकार का कहना है इन पैकेजों की वजह से युवाओं में अश्लीलता फैल रही है। पैकेज को बंद करने के पीछे अधिकारियों का तर्क है ये समाज में युवाओं को गलत राह पर ले जा रहे हैं साथ ये पैकेज सामाजिक नियमों की भी अनदेखी कर रहे हैं।
पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने रात वाले सभी पैकेजों को 2 सितंबर से बंद करने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान के मोबाइल आपरेटरों को बल्क मैसेज भेजने वाले पैकेजों को भी बंद करना होगा। हम आपको बता दें पाकिस्तान के मुस्लिम समुदाय के ज्यादातर तबकों में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा घर की महिला को दूसरे तबके से ज्यादा मतलब रखने की छूट नहीं मिलती।

वहीं पाकिस्तान के मोबाइल ऑपरेटरों का कहना है उनके ज्यादातर ग्राहकों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है अगर सरकार नए नियम लागू करती है तो इससे उनकी आमदनी पर अच्छा खासा असर पड़ेगा। पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है जिससे देश में
रोजगार भी बढ़ा है। पाकिस्तान में ये पहली दफा नहीं हुआ जब इस तरह का बैन लगाया गया है इससे पहले वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब पर भी बैन लगाया जा चुका है। पाकिस्तान के प्रसारण मंत्रालय के प्रवक्ता कामरान अली के अनुसार एसएमएस पैकेजों पर पाबंदी हटाने की अभी कोई समय सीमा नहीं निधार्रित की गई है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications