पाकिस्तानी मॉडल और सोशल मीडिया सेंसेशन कंदील की हत्या!
पाकिस्तान में जान-पहचाना नाम कंदील बलोच भारत में तब फेमस हुआ जब इस मॉडल ने अपनी एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट की। यह वीडियो वायरल हो गया। लेकिन शायद उनकी पॉपुलैरिटी किसी को रास नहीं आई।
जी हां! एक रिपोर्ट के मुताबिक कंदील के पिता ने जानकारी दी है कि कंदील के भाई ने उनका कत्ल कर दिया है। यह चौंकाने वाली खबर पाकिस्तान से आ रही है।

कंदील बलोच की शादी साल 2008 में आशिक हुसैन से हुई थी, लेकिन दो साल बाद ही दोनों का डाइवोर्स हो गया था। उनका एक सात साल का बेटा भी था। उनके परिवार के मुताबिक, कंदील का भाई नहीं चाहता था कि वह मॉडलिंग करे।

इस वीडियो में कंदील, क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से अपन प्यार का इजहार करती नजर आ रही थी। कंदील का जो वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ उसमें वो कह रही थीं कि यदि पाकिस्तान भारत से ट्वेंटी20 मैच में जीत जाता है तो वह स्ट्रिप डांस करेंगी, हालाँकि पाकिस्तान मैच हार गया था।
उन्होंने विराट के लिए भी फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो विराट से अनुष्का को छोड़ने की बात कर रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications







