अब पाकिस्तान ने भी किया टिक-टॉक को बैन, 'सुरक्षा' नहीं 'संस्कृति' का दिया हवाला
पाकिस्तान टेलिकम्यूनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने शुक्रवार को टिक-टॉक को बैन कर दिया है। पाकिस्तान ने चीन की ByteDance कंपनी के वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म को अश्लीलता फैलाने के चलते बैन किया है।
प्रेस रिलीज के मुताबिक, "शिकायतों" और "टिकटॉक पर लगातार पोस्ट किए जा रहे कॉन्टेंट" के मद्देनजर, पीटीए ने ऐप को "फाइनल नोटिस" जारी किया था।

पीटीए ने कहा कि टिकटॉक को "गैरकानूनी ऑनलाइन कॉन्टेंट" को सुधारने के लिए काफी समय दिया गया था। लेकिन टिकटॉक उन तमाम निर्देशों का पालन करने में असफल रही जिसके बाद टिक-टॉक को बैन करने का कदम उठाया गया।
कई बार दी चेतावनी
पाकिस्तान का ये भी कहना है कि उन्होंने सुरक्षा नहीं बल्कि संस्कृति के लिए ऐसा फैसला लिया है। अगर टिक-टॉक अपने कॉन्टेंट मॉडरेट करने के लिए उचित मकैनिज्म लाएगा तो अथॉरिटी टिक-टॉक बैन के फैसले पर फिर से विचार कर सकती है।
जानकारी हो कि पाकिस्तान ने जुलाई में ही कंपनी को चेतावनी दी थी। लेकिन उसके बाद भी लगातार ऐप की तरफ से कोई सुधार नहीं किया गया। पाकिस्तानी सूचना मंत्री शिबली फराज का कहना है कि प्रधानमंत्री इमरान खान एक दो बार नहीं, बल्कि 15 बार इस मुद्दे पर टिक-टॉक से बात कर चुका है।
उन्हें ऐप से कोई इनसिक्योरिटी नहीं है बल्कि पाकिस्तान अपनी संस्कृति को लेकर चिंता में है। टिक-टॉक से पाकिस्तान में अश्लीलता फैल रही थी। गौरतलब है कि इससे पहले भारत भी जून में सुरक्षा कारणों के चलते टिक-टॉक समेत कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications








