Home
News

सोशल मीडिया पर किसका अकाउंट होगा बैन? सरकार किस आधार पर लेती है फैसला?

जम्मू कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam terror attack) में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार हर मामले में पाकिस्तान को करारा सबक सिखा रही है। पाकिस्तान के लिए सरकार का रुख एकदम साफ है। हाल ही में भारत में कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटी के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को बैन कर दिया गया है।

इनमें जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम और हानिया आमिर जैसे सेलिब्रिटी शामिल हैं। एक तरफ आंतक परस्त पाकिस्तान पर भारत का एक्शन जारी है, तो दूसरी तरफ इन लोगों के अकाउंट बैन होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सरकार सोशल मीडिया पर किसे ब्लॉक करती है और इसके पीछे क्या कारण होते हैं? हम इस यहां इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

सरकार क्यों बैन करती है सोशल मीडिया अकाउंट?

किसका सोशल मीडिया होगा बैन?

भारत सरकार सोशल मीडिया अकाउंट्स या कंटेंट को राष्ट्रीय सुरक्षा, लोक व्यवस्था और देश की संप्रभुता को बनाए रखने के लिए ब्लॉक कर सकती है। अगर किसी अकाउंट या पोस्ट में भड़काऊ, उकसाने वाली, या हिंसा को बढ़ावा देने वाला कंटेंट पाया जाता है, तो उस पर सरकार कड़ा एक्शन लेती है। इसके अलावा, अगर कंटेंट देश के विदेशी संबंधों को नुकसान पहुंचाता हो या संवेदनशील मामलों पर आधारित हो, तो भी इसे बैन किया जा सकता है।

पाकिस्तानी सेलिब्रिटी पर सरकार का एक्शन

भारत सरकार ने हाल ही में कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटी के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लॉक किया है। इन सेलिब्रिटी के पोस्ट्स में ऐसे संदेश थे, जो भारतीय भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे थे और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल सकते थे। इस कदम को लेकर सरकार का कहना था कि यह कार्रवाई लोक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में की गई है।

क्या कहती है सरकार?

सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ कंटेंट का प्रसार देश में हिंसा और अशांति को बढ़ावा दे सकता है। इस प्रकार के कंटेंट से न केवल सुरक्षा की स्थिति प्रभावित हो सकती है, बल्कि यह देश के विदेशी संबंधों लिए भी खतरे का कारण बन सकती है। इसलिए, इस प्रकार की सामग्री को रोकने के लिए समय-समय पर सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की जाती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X