Drone के जरिए पाकिस्तान से भारत में हो रही है ड्रग सप्लाई
दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां ड्रोन एक्सपेरिमेंट के जरिए किताबें और खाना आपके घर तक पहुंचाने की कोशिश में लगी हैं, लेकिन भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल भारत में ड्रग सप्लाई करने के लिए कर रहा है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन की मदद से भारत-पाक बॉर्डर पार करके पंजाब के आसपास के गांव तक ड्रग की स्मगलिंग की जा रही है। पंजाब के करीब कई गांवों में ऐसे मामले सामने आए हैं।

बीएसएफ के जवान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि भारत की सीमा से सटे गांव गुरदासपुर के एक गांव में तस्करों द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल की जानकारी मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्लास्टिक बैग में ड्रग को लेकर ड्रोन 200 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। जब बैग और ड्रोन को पहचान लिया गया, तो ड्रोन बिना पैकेट डिलिवर किए तुरंत वापिस पाकिस्तान चला गया। हालांकि बीएसएफ अथॉरिटी को तब तक पता चल चुका था कि पाकिस्तान ड्रोन के जरिए भारत में ड्रग सप्लाई कर रहा है। ऐसा ही एक मामला सहारन और चंडीगढ़ में भी देखने को मिला।
बीएसएफ के सनियर अधिकारियों ने बताया कि तस्करों द्वारा ड्रक की सप्लाई के लिए ड्रोन का इस्तेमाल पहला अनोखा तरीका नहीं है। इससे पहले ट्रेंड स्कूबा डाइवर्स के जरिए सतलज और रावी नदी के रास्ते भी ड्रग की सप्लाई की जाती थी। इस तरीके को भी जल्द ही पकड़ लिया गया था।

पंजाब में भारत-पाक बॉर्डर के 553 किलोमीटर एरिया की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी बीएसएफ के पास है। सूत्रों के मुताबिक, हेरोइन की स्मगलिंग के सबसे ज्यादा मामले अबोहर, फिरोजपुर, अमृतसर और गुरदासपुर जिले में होते हैं। 2017 में बीएसएफ ने 270 किलो हेरोइन बरादम की थी, जो साल 2016 की तुलना में 18 परसेंट अधिक थी।


Click it and Unblock the Notifications