Home
News

पैनासॉनिक ने लॉन्च किया 3जीबी रैम का बजट स्मार्टफोन

पैनासॉनिक ने दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो कि बजट रेंज में है।

By Agrahi

पैनासॉनिक स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने एल्युगा सीरीज में दो नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। कंपनी ने एल्युगा पल्स और एल्युगा पल्स एक्स स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। यह दोनों ही स्मार्टफोन बजट रेंज में हैं, और दोनों ही एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करते हैं। एल्युगा पल्स की कीमत 9,690 रुपए है और एल्युगा पल्स एक्स की कीमत 10,990 रुपए रखी गई है।

पैनासॉनिक ने लॉन्च किया 3जीबी रैम का बजट स्मार्टफोन

फोन के स्पेसिफिकेशन भी शानदार हैं। 10,990 रुपए की कीमत में आपको 3जीबी रैम स्मार्टफोन मिल सकता है। पैनासॉनिक एल्युगा पल्स एक्स में 3जीएबी रैम दी है, यह 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इंटरनल स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं पैनासॉनिक एल्युगा पल्स में 2जीबी रैम दी गई हैम यह फोन भी 16जीबी इंटरनल और 128जीबी एक्सपैंडेबल इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

पैनासॉनिक ने लॉन्च किया 3जीबी रैम का बजट स्मार्टफोन

पैनासॉनिक एल्युगा पल्स में 5 इंच एचडी डिस्प्ले और एल्युगा पल्स एक्स में 5.5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। दोनों फोन असाही ड्रैगन ट्रेल प्रोटेक्टिव ग्लास के साथ आते हैं। साथ ही दोनों स्मार्टफोन में 1.25GHz क्वाड कोर पोसस्सर है।

कैमरे की बात करें तो कंपनी के दोनों हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। पैनासॉनिक एल्युगा पल्स में 2200mAh बैटरी और पैनासॉनिक एल्युगा पल्स एक्स में 3000mAh बैटरी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Panasonic Budget smartphone with 3GB ram launched. Read more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X