Home
News

दमदार फीचर्स के साथ Panasonic Eluga C लॉन्च

By Neha

जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पैनासोनिक ने ताइवान में Panasonic Eluga C स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को खास फीचर्स जैसे डुअल रियर कैमरा सेटअप और बेज़ल-लेस डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस फोन को बजट स्मार्टफोन कैटेगिरी में पेश किया है। इसकी कीमत 6,000 ताइवानी डॉलर यानी करीब 12,900 रुपए है। फिलहाल इस फोन के बाकी देशों में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है। ताइवान में पैनासोनिक एलुगा सी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

दमदार फीचर्स के साथ Panasonic Eluga C लॉन्च

Panasonic एलुगा सी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 5.5 इंच एचडी डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। फोन के चारों तरफ बेहद पतला बेजल है। फोन के खास फीचर्स की बात करें, तो इसमें 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया है। सेंसर का अपर्चर एफ/2.2 है। अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

दमदार फीचर्स के साथ Panasonic Eluga C लॉन्च

पैनासोनिक ने एलुगा सी में 4जीबी की रैम दी गई है, जो इस प्राइस रेंज के साथ इस फोन को बेस्ट ऑप्शन बनाती है। फोन में 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है। कंपनी का दावा है कि ये 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर सकता है।

पैनासोनिक के एलुगा सी हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी चिपसेट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3000 एमएएच बैटरी दी गई है। ताइवान में फिलहाल इस फोन के दो कलर वेरिएंट ब्लू और पिंक लॉन्च किए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Panasonic launched its Eluga S smartphone with 4GB ram and dual rear camera setup.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X