Home
News

6999 रुपए में मिल रहा है 4000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

By Neha Kashyap

फेस्टिवल सीजन में शानदार फीचर्स के साथ अगर आप अपने बजट के अंदर स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। होली के मौके पर कई ई-कॉमर्स वेबसाइट डिस्काउंट और ऑफर्स के जरिए अपने कस्टमर्स को सेलिब्रेशन का मौका दे रही हैं।

ऑनलाइन सेलर स्नैपडील 4000 एमएएच बैटरी वाले Panasonic Eluga i3 Mega स्मार्टफोन पर करीब 4500 रुपए डिस्काउंट दे रहा है। डिस्काउंट के बाद इस फोन की कीमत 6,999 रुपए रह जाएगी। पैनासॉनिक ने इस फोन को पिछले साल मई में लॉन्च किया था।

6999 रुपए में मिल रहा है 4000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

लॉन्च के समय पैनासॉनिक एलुगा i3 मेगा की कीमत 11,490 रुपए थी और इस फोन को तब सिर्फ पैनासॉनिक के आधिकारिक रिटेल स्टोर्स से ही खरीदा जा सकता था। अब इस फोन को स्नैपडील पर 6,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

पैनासॉनिक एलुगा i3 मेगा स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटीके6735 प्रोसेसर आएगा, जिसमें 3जीबी रैम भी है।

स्नैपडील के अलावा ये फोन फ्लिपकार्ट पर 9749 रुपए और अमेजन पर 8,289 रुपए कीमत के साथ लिस्टेड है। आइए जानते हैं Panasonic Eluga i3 Mega स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

6999 रुपए में मिल रहा है 4000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

फोन की इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो फोन में 16जीबी की मैमोरी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है, जिससे इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

पैनासॉनिक का नया स्मार्टफोन एलुगा i3 मेगा में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन को शैम्पेन गोल्ड और सिल्वर कलर वैरिएंट में पेश किया गया है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले एलुगा i3 मेगा स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी है। केवल 180 ग्राम का है, यह फोन 4जी VoLTE कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में डूअल सिम सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Panasonic Eluga I3 Mega with 3GB ram and 4000 mAh battery now available online for Rs 6,999 only.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X