Home
News

फ्लिप्कार्ट पर 128 स्टोरेज के साथ स्पॉट हुआ Panasonic eluga i5

By Agrahi

पैनासॉनिक ने इसी हफ्ते भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Eluga A4 लॉन्च किया था, जो कि भारतीय मार्केट में 12,490 रुपए में उतारा गया है. इस फोन के लॉन्च के कुछ दिनों बाद अब कंपनी का एक और नया स्मार्टफोन Panasonic eluga i5 ऑनलाइन नजर आया है.

पैनासॉनिक के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिप्कार्ट पर देखा गया है. Panasonic eluga i5 की कीमत तो फ्लिप्कार्ट पर नहीं दी गई है लेकिन इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन लिस्टिंग में दिए गए हैं.

फ्लिप्कार्ट पर 128 स्टोरेज के साथ स्पॉट हुआ Panasonic eluga i5

फ्लिप्कार्ट पर पैनासॉनिक के इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन Panasonic eluga i5 को जल्द ही लॉन्च कर सकती है. फ्लिप्कार्ट पर लिखा है coming soon.

डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिज़ाइन और डिस्प्ले

पैनासॉनिक एल्युगा आई5 स्मार्टफोन स्लीक देसिग्नौर मेटल बॉडी के साथ आता है. इस फोन में 7.5मम थिकनेस दी गई है. यह स्मार्टफोन 5 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजोल्यूशन 1280*720 पिक्सल है. इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी दिया गया है.

प्रोसेसर और ओएस

प्रोसेसर और ओएस

पैनासॉनिक स्मार्टफोन में क्वाड कोर 1.25GHz मीडियाटेक MTK6737 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में 2जीबी की रैम होगी और यह 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा. इस फोन की मैमोरी को 128जीबी तक और बढ़ा सकते हैं. यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

कैमरा फीचर

कैमरा फीचर

इन दिनों सबसे अधिक डिमांड मेंर रहने वाले फीचर कैमरा की बात करें तो Panasonic eluga i5 में 13मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा, जो F/2.2 अपर्चर के साथ आता है. इसमें LED फ़्लैश और 5P लेंस दिया गया है. इस फोन का सेल्फी कैमरा 5मेगापिक्सल का है.

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी

पैनासॉनिक के इस स्मार्टफोन में 4जी VoLTE सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा यह फोन ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई के साथ आएगा. इस फोन में डूअल सिम स्लॉट दिए गए हैं. फोन की बैटरी 2500mAh की है, यह नॉन रिमूवेबल है.

फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव

फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव

पैनासॉनिक एल्युगा आई5 की फ्लिप्कार्ट लिस्टिंग से पता चलता है कि कंपनी इस फोन को फ्लिप्कार्ट पर एक्सक्लूसिव पेश करने वाली है. इस फोन के साथ हैशटैग भी दिया गया है, जिसमें लिखा है OnlyonFlipkart. फिलहाल इसकी लॉन्च के बारे में नहीं कहा जा सकता है, हां यह जल्द ही लॉन्च होगा, यह तय है.

कीमत

कीमत

फ्लिप्कार्ट लिस्टिंग के अनुसार पैनासॉनिक का यह नया स्मार्टफोन एल्युगा आई5 8,990 रुपए की कीमत में आएगा. हालांकि कंपनी ने इस बारे में कुछ जानकारी नहीं दी है, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस फोन को लॉन्च किया जाएगा.

 
Best Mobiles in India

English summary
Panasonic eluga i5 spotted on flipkart with 2GB ram. This phone has expandable memory of 128GB. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X