Home
News

AI फीचर व 4000mAh बैटरी वाले इस फोन की कीमत 6,499 रुपए

By Neha Kashyap

पैनासॉनिक ने शुक्रवार को अपनी एलुगा सीरीज को आगे बढ़ाते हुए अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन पैनासॉनिक एलुगा I7 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

स्वदेशी और विदेश कंपनियां इस सयम भारतीय मार्केट में एंट्री लेवल स्मार्टफोन पर फोकस कर रही हैं। पैनासॉनिक का ये स्मार्टफोन 6,499 रुपए में पेश किया गया है।

भारत में इस फोन की उपलब्धता की बात करें, तो ये एक्सक्लूसिवली सेल 24 अप्रैल से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

AI फीचर व 4000mAh बैटरी वाले इस फोन की कीमत 6,499 रुपए

आइए जानते हैं इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

खास फीचर-

खास फीचर-

पैनासॉनिक एलुगा I7 स्मार्टफोन के खास फीचर की बात करें, तो इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप Arbo Hub दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स खबरें, मनोरंजन कंटेंट, कैब बुकिंग, और पेमेंट्स कर सकते हैं। इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है।

डिसप्ले और ओएस-

डिसप्ले और ओएस-

5.45 इंच का एचडी प्लस डिसप्ले दिया है। ये डिसप्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। ये फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है। ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नोगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

किसी भी भाषा को Hindi में कैसे बदलें - Gizbot
रैम और प्रोसेसर-

रैम और प्रोसेसर-

मल्टी टास्किंग के लिए पैनासॉनिक के इस फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर दिया है। रैम की बात करें, तो ये 2GB की है, वहीं 16GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। फोन में इंटरनल स्टोरेज बढ़ाने के लिए 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरा-

कैमरा-

फोटोग्राफी के लिए पैनासॉनिक एलुगा I7 स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये भी 8 मेगापिक्सल का है।

बैटरी और कनेक्टिविटी-

बैटरी और कनेक्टिविटी-

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है। यानी इस फोन का प्लस पॉइंट बैटरी फीचर को कहा जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो ये 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.1, GPS, FM रेडियो, डुअल-सिम और माइक्रो USB 2.0 पोर्ट सपोर्ट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Panasonic on Friday announced the launch of its Eluga I7 budget smartphone in India with artifical Intelligence app and 4000mAh battery at rs 6,499.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X