5 इंच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम के साथ Panasonic Eluga i9 भारत में लॉन्च
जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पैनासोनिक ने बुधवार को भारत में इंडिया ने भारत में Panasonic Eluga i9 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को स्टार्टिंग रेंज कैटेगिरी में पेश किया है। पैनासॉनिक Eluga I9 की कीमत 7,499 रुपए है। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस समय स्टार्टिंग और मिड रेंज स्मार्टफोन पर फॉकस किया जा रहा है। पैनासॉनिक का ये स्मार्टफोन भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है। हालांकि इस प्राइस टैग के साथ कंपनी ने इस फोन को दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है।

Panasonic Eluga i9 स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी आईपीएस ( 720x1280) डिस्प्ले दी गई है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आएगी। कंपनी ने इस फोन में 3 जीबी रैम दी है, जो फोन का दमदार फीचर कहा जा सकता है। मार्केट में आ रहे सभी स्मार्टफोन की तरह इस फोन के बैक पैनल में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।
कैमरे की बात करें, तो एलुगा आई9 में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फोन में फ्रंट में एक 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन के दोनों तरफ सिंगल कैमरा है। कैमरा के साथ वाटरमार्क, पैनोरमा और बर्स्ट मोड समेत कई मोड दिए गए हैं, जिनसे तस्वीरों को एडिट किया जा सकता है।
पैनासोनिक एलुगा आई9 डेटा स्टोरेज के लिए कंपनी ने फोन में 32 जीबी स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर एमटी6737 दिया गया है। पैनासॉनिक का ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर रन करता है। फोन में पैनासोनिक का आर्टिफिशल इंटेलीजेंस आधारित अर्बो असिस्टेंट दिया गया है।
पैनासॉनिक ने अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 2500 एमएएच की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी, एलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और ए-जीपीएस ऑप्शन दिए हैं। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन में इन-बिल्ट ओटीजी सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी दावा है कि इस फोन की यूनिबॉडी डिज़ाइन इसे नमी और धूल से सुरक्षित बनाती है।
अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि पैनासॉनिक Eluga I9 स्मार्टफोन 15 दिसंबर से एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर वेरिएंट की बात करें, तो इस फोन को स्पेस ग्रे, शैंपेन गोल्ड और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








