Home
News

पॉवर बैटरी के साथ लिस्ट हुआ Panasonic Eluga Ray 500

By Agrahi

पैनासॉनिक अपने स्मार्टफोन बजट रेंज में कई नाम जोड़ रहा है। कंपनी ने अपने एलुगा सीरीज में नया हैंडसेट Eluga Ray 500 पेश करने की तैयारी में है। Eluga सीरीज पैनासॉनिक की बजट रेंज है जो कि 4जी VoLTE सपोर्ट के फोन ऑफर करती है।

पॉवर बैटरी के साथ लिस्ट हुआ Panasonic Eluga Ray 500

Eluga Ray 500 स्मार्टफोन को कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च से पहले फ्लिप्कार्ट पर लिस्ट किया है। इस लिस्टिंग में Panasonic के स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, फोटो और फोन की सेल से संबंधित सभी जानकारी दी गई है।

डिस्प्ले, प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

डिस्प्ले, प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

पैनासॉनिक एल्युगा रे 500 फुल मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो कि फोन के होम बटन पर है। इस फोन में 5 इंच की एचडी आईपीएस ऑन-सेल डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आएगा।

फोन में 1.25 GHz क्वाड कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर दिया है, इसकी रैम 3जीबी की है। पैनासॉनिक का यह स्मार्टफोन 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 128GB माइक्रोएसडी कार्ड तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा

कैमरा

ऑप्टिक्स की बात करें तो यह बजट फोन डूअल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इस फोन में फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है जो 3P लेंस के साथ आता है। इस फोन में HDR, panoramic, beauty, wide angle मोड्स दिए गए हैं।

अन्य फीचर्स

अन्य फीचर्स

Eluga Ray 500 स्मार्टफोन 4000mAh की मैसिव बैटरी के साथ आता है। इसमें स्टॉक एंड्रायड 7.0 नॉगट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में हाइब्रिड डूअल सिम स्लॉट है, इसमें 4जी LTE, VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, माइक्रोयूएसबी और जीपीएस दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

कीमत और उपलब्धता

पैनासॉनिक एलुगा रे 500 की कीमत 8,999 रुपए रखी गई है। इस फोन को फ्लिप्कार्ट की बिग बिलियन डे सेल के खरीदा जा सकता है। यह फोन 21 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन में मोका गोल्ड, मरीन ब्लू और शैम्पेन गोल्ड कलर वैरिएंट उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Panasonic Eluga Ray 500 with dual cameras, massive battery gets listed on Flipkart. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X