Home
News

8,999 रुपए में मिल रहा है 8MP कैमरा- 4000mAh बैटरी स्मार्टफोन

By Neha Kashyap

पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पैनासॉनिक का बजट स्मार्टफोन Panasonic Eluga Ray 700 अब और कम कीमत में खरीदा जा सकता है। पैनासॉनिक ने पिछले साल सितंबर महीने में एलुगा सीरीज के तहत इस फोन को लॉन्च किया था। लॉन्च के समय पैनासॉनिक एलुगा रे 700 स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपए थी।

अब इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपए प्राइस कट हुआ है, जिसके बाद इसे सिर्फ 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। नई कीमत के साथ पैनासॉनिक का ये स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया जा चुका है। फ्लिपकार्ट से इस फोन को शैंपेन गोल्ड, मोका गोल्ड और ब्लैक कलर में खऱीदा जा सकता है।

8,999 रुपए में मिल रहा है 8MP कैमरा- 4000mAh बैटरी स्मार्टफोन

बता दें कि इस फोन पर 1000 रुपए की छूट फ्लेट डिस्काउंट है, यानी ये कैशबैक या अन्य ऑफर डिस्काउंट नहीं है। आइए जानते हैं पैनासॉनिक एलुगा रे 700 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Panasonic Eluga Ray 700 के फीचर्स और स्पेक्स-

8,999 रुपए में मिल रहा है 8MP कैमरा- 4000mAh बैटरी स्मार्टफोन

पैनासॉनिक का नया स्मार्टफोन 5.5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेसोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल होगा। यह स्मार्टफोन डूअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

फोन में कंपनी ने 1.3GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक MTK6753 प्रोसेसर दिया है, जबकि फोन की रैम 3जीबी की है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है, हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन सिंगल लेंस कैमरा के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए पैनासॉनिक एलुगा रे 700 स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 5P लेंस, डुअल LED फ्लैश और f/2.0 अपर्चर के साथ है। वहीं फ्रंट के लिए भी इसमें 13-मेगापिक्सल का ही कैमरा 5P लेंस, डुअल LED फ्लैश और f/2.2 अपर्चर के साथ है।

पैनासॉनिक के इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट है, इसके साथ ब्लूटूथ, GPS, वाई-फाई, और 3.5 mm हैडफ़ोन जैक भी दिया है। इस फोन में एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, कंपास और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Panasonic Eluga Ray 700 smartphone is listed on Flipkart with 1000 rs price cut.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X