11,990 रुपए में पैनासोनिक ने लांच किया 5 इंच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन
पैनासोनिक ने इंडियान मार्केट में नया मिड रेंज एंड्रायड स्मार्टफोन पी 31 लांच किया है। पी 31 को 11,990 रुपए में लांच किया गया है जो मार्च के आखिरी हफ्ते तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी ने फोन को लांच करने से पहले फरवरी 2014 में पी 31 की कुछ इमेज भी ऑनलाइन लीक की थीं। आईए नजर डालते हैं फोन में दिए गए फीचरों पर, पी 31 में ड्युल माइक्रोसिम कार्ड सपोर्ट दिया गया है, साथ ही ये एंड्रायड के 4.2.2 जैलीबीन ओएस पर रन करता है।
पढ़ें: ऐश्वर्या राय, विद्या बालन और सोनिया गांधी हैं सबसे ज्यादा सर्च की गईं महिलाएं
फोन में 5 इंच की फडब्लूवीजिए स्क्रीन दी गई है जिसमें ओलियोफोबिक कोटिंग लगी है। पॉवर के लिए फोन में 1.3 गीगाहर्ट क्वॉड कोर सीपीयू लगा हुआ है। 8 मेगापिक्सल रियर कैमरे और लिड लाइट के साथ फोन की फोटो कैपचरिंग क्वालिटी एवरेज से थोड़ी अधिक है। वहीं वीडियो कॉल करने के लिए वीजिए कैमरा लगा हुआ है। फोन के रियर कैमरे से 1080 पिक्सल क्वालिटी के वीडियो रिकार्ड किए जा सकते हैं।
पढ़ें: टॉप 10 लेटेस्ट 5 इंच स्क्रीन वाले माइक्रोमैक्स एंड्रायड ड्युल सिम स्मार्टफोन

पी 31 की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं। कनेक्टीविटी के लिए 3जी, ए जीपीएस, वाईफाई हॉट स्पॉट, ब्लूटूथ 4.0 के फीचर दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार इसमें लगी 2000 एमएएच की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 13 घंटे का 2जी में टॉक टाइम और 9 घंटे का 3जी में टॉक टाइम देती है। पैनासोनिक पी 31 को 11,990 रुपए में उतारा गया है जिसके मुकाबले इस रेंज में कई दूसरे घरेलू स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरों के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।
<center><iframe width="100%" height="510" src="//www.youtube.com/embed/AwnkYEgCvOw" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications







