पैनासॉनिक पी85 बजट स्मार्टफोन 4,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च
पैनासॉनिक का नया पी85 एक बजट स्मार्टफोन है जो कि 6,499 रुपए की कम कीमत में 4,000 mAh बैटरी की पोएर देता है।
अपने पोर्टफोलियो में एक दमदार स्मार्टफोन जोड़ते हुए पैनासॉनिक ने नया स्मार्टफोन पी85 लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपए रखी गई है। पैनासॉनिक पी85 ग्रे और गोल्ड कलर में होगा उपलब्ध।

कंपनी के इस हैंडसेट को फ्लिप्कार्ट पर एक्सक्लूसिवली पेस किया जाएगा। फोन की बिक्री 15 मई से शुरू होगी। बता दें कि फोन फ्लिप्कार्ट की सेल में उपलब्ध होगा, जिस पर कंपनी की से करीब 1500 रुपए का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यानी कि ग्राहकों को फोन 4,999 रुपए की कम कीमत में मिलेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
पैनासॉनिक का डूअल सिम स्मार्टफोन 5 इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन के स्थ आएगा। फोन में 1.0 GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, इसके साथ फोन में 2 जीबी की रैम होगी। पी85 स्मार्टफोन 16जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर और बैटरी
पैनासॉनिक ने अपने बजट स्मार्टफोन में दमदार 4000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को बार बार चार्जिंग पर नहीं रखना होगा। हैंडसेट एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरा
पी85 स्मार्टफोन में फ़्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो कि कई तरह के फोटोग्राफी ऑप्शन्स के साथ आता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स
यह बजट स्मार्टफोन 4जी, LTE, 3जी, वी-फै, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे कोन्नेक्टिव्टी आप्शन देता है। फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई हॉट स्पॉट, वाई-फाई डायरेक्ट आदि सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








