दमदार फीचर्स वाला Panasonic Toughbook FZ-T1 लॉन्च, कीमत 1,08132 रुपए
पैनासॉनिक ने अपना रग्ड स्मार्टफोन Panasonic Toughbook FZ-T1 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को £1,200 (£ जर्सी की ऑफिशियल करंसी) यानी करीब 1,08,132 रुपए में लॉन्च किया है। जैसा कि हमने बताया कि कंपनी ने इस फोन को रग्ड फीचर्स के साथ पेश किया है। ये फोन पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी का ये स्मार्टफोन मिलिट्री स्टेंडर्ड 810G सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसके अलावा ये स्मार्टफोन -10 - 50 डिग्री सेल्सियस पर भी काम करने की क्षमता रखता है।

पैनासॉनिक का दावा है कि FZ-T1 स्मार्टफोन अभी तक का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में इस फोन में स्नैपड्रेगन 210 प्रोसेसर दिया है। ये फोन 2 जीबी रैम 16 जीबी स्टोरेज है। कंपनी ने इस फोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस ड्रेगन ट्रेल एंटी रिफ्लेक्शन स्क्रीन दिया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की स्क्रीन पर 80 सेंटीमीटर से 300 ग्राम का बॉल गिरने पर भी फोन नहीं टूटता है।
कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो 3264 x 2448 पिक्सल रिजॉल्यूशन की पिक्चर क्लिक कर सकता है। इसके अलावा ये फोन 44 अलग-अलग तरह के बारकोड्स भी स्कैन कर सकता है। कंपनी ने इस फोन में 3200 mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 12 घंटे का बैकअप देती है।
कंपनी इस फोन के साथ में सिंगल/मल्टीपल चार्जर और क्रेडल्स, बैटरी पैक्स, पैसिव स्टायलुसेस, होल्सटर बेल्ट और स्क्रीन प्रोटेक्टर्स देती है। इस फोन का वजन करीब 240 ग्राम है। Toughbook FZ-T1 फोन को कंपनी ने स्लिम प्रोफाइल में पेश किया है। इस फोन में टाइप सी यूएसबी पोर्ट दिया है। ये फोन 95dB फ्रंट फेसिंग लाउट स्पीकर्स के साथ आता है।
फिलहाल पैनासॉनिक ने भारत समेत अन्य देशों में Toughbook FZ-T1 स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। अगर आप रग्ड स्मार्टफोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और पैनासॉनिक कंपनी के फैन हैं, तो आपको इस फोन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








