Home
News

ट्रेन में मिलेगी ATM की सुविधा: चलती रेल में आसानी से निकालें कैश, रेलवे ने शुरू की नई सर्विस

First Indian Train with ATM: इंडियन रेलवे लगातार यात्रियों के लिए नई सुविधाएं और ट्रेन लाने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि उनकी यात्रा सरल और सुगम होने के साथ-साथ यादगार और सुविधाजनक भी रहे। इसी सिलसिले में भारतीय रेलवे ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए पंचवटी एक्सप्रेस में ATM इंस्टॉल किया है।

ये भारत की पहली ऐसी ट्रेन है, जिसमें आपको ATM की सुविधा मिल रही है। ये मध्य रेलवे (सीआर) की ट्रेन है, जो मनमाड (नासिक) से मुंबई तक जाती है। पंचवटी एक्सप्रेस के AC कोच में इसे लगाया गया है और बीते मंगलवार को इसका ट्रायल रन पूरा हुआ है। इससे यात्रियों को चलती ट्रेन में पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी।

भारत की पहली ट्रेन, जिसमें मिल रही ATM की सुविधा

क्यों उठाया गया ये कदम?

रेलवे द्वारा ये पहल इसलिए की गई है, ताकि ट्रेनों में कैश विड्रॉल जैसी बेसिक सुविधा उपलब्ध हो सके। खासकर लंबी यात्रा वाले लोगों के लिए ये सुविधा बहुत काम की हो सकती है।

बता दें कि एटीएम को कोच के पीछे एक क्यूबिकल में रखा गया है। सुरक्षा बनाए रखने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए इसे शटर से बंद कर दिया गया है और 24×7 सीसीटीवी निगरानी के तहत रखा गया है।

भले ही एटीएम एक एसी कोच में रखा गया हो, लेकिन पंचवटी एक्सप्रेस के सभी 22 कोचों के बीच जुड़ी लॉबी के कारण सभी यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

सफल रही टेस्टिंग

यह पहल रेलवे के भुसावल डिवीजन और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच इनोवेटिव एंड नॉन-फेयर रेवेन्यू आइडियाज स्कीम (INFRIS) के माध्यम से शुरू किया गया एक प्रोजेक्ट है।

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इगतपुरी-कसारा खंड में मामूली नेटवर्क आउटेज को छोड़कर, टेस्टिंग के दौरान मशीन सुचारू रूप से ऑपरेट की गई। बता दें कि ये एरिया सुरंगों और भूभाग के कारण अपने कमजोर मोबाइल रिसेप्शन के लिए जाना जाता है।

इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों ने संकेत दिया है कि यदि यह सुविधा सफल साबित होती है, तो अन्य ट्रेनों में भी ऐसे एटीएम लगाए जा सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X