Home
News

Paris 2024 Olympics : यहां लाइव देखें उद्घाटन समारोह, 10,000 से अधिक ओलपिंक एथलीट करेंगे नावों पर यात्रा

Paris 2024 Olympics शुरू होने में बस कुछ ही समय बाकी है। बता दें कि यह उद्घाटन समारोह सीन नदी पर होने जा रहा है। यह प्रोग्राम पंरपरा से हटकर होगा, क्योंकि यह स्टेडियम के अंदर आयोजित नहीं किया जाएगा।

इसकी जगह, इसमे राष्ट्रों की परेड सीन नदी के किनारे होने जा रही है, जो कि मध्य पेरिस से होकर बहती है। इस विशिष्ट समारोह में 10,000 से अधिक ओलपिंक एथलीट लगभग 100 नावों पर यात्रा करेंगे। वे नोट्रे डेम, पोंट डेस आर्ट्स और पोंट न्यूफ जैसे प्रतिष्ठित पेरिस के स्थलों से गुजरेंगे। फ्लोटिंग प्रोसेशन जार्डिन डेस प्लांट्स के पास ऑस्टरलिट्ज पुल से शुरू होगा और ट्रोकाडेरो पर समाप्त होगा।

Paris 2024 Olympics यहां से लाइव देखें ओपनिंग सेरेमनी

Paris 2024 Olympics का उद्घाटन समारोह कैसे और कहां देखे लाइव

प्रसिद्ध फ्रांसीसी थिएटर निर्देशक और अभिनेता थॉमस जॉली के कलात्मक निर्देशन में ये उद्घाटन समारोह के 3 घंटे से अधिक समय तक चलने की उम्मीद है। भारतीय दर्शक इस समारोह को Sports18 1 HD TV और Sports18 1 SD चैनल्स पर रात 11:00 बजे से सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा इस समारोह को Jio Cinema पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी।

भारतीय एथलीट और उनके पोशाक में दो बार की ओलपिंक विजेता पीवी सिंधु और अपने 5वें ओलपिंक में भाग लेने वाले अनुभवी टेनिस खिलाड़ी शरत कमल भारत के ध्वजवाहक होंगे। यह एक एतिहासिक क्षण है, क्योंकि वे अपने-अपने खेलों से सम्मान पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। भारतीय एथलीट पुरुष कुर्ता बंडी सेट और महिलाएं मैंचिंग साड़ी पहनेंगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X