Jio और Star India की पार्टनरशिप, अब फ्री में देख पाएंगे सभी क्रिकेट मैच
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो कंपनी ने कल एक बढ़ा ऐलान किया। जैसा आप जानते हैं कि भारत में क्रिकेट खेल को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत के लगभग हर घर में क्रिकेट का दिवाना देखने को मिलता है। इसी के चलते रिलायंस जियो ने क्रिकेट लवर्स के लिए एक तोहफा पेश किया है।

बता दें, कंपनी ने कल स्टार इंडिया के साथ पांच साल के सौदे की घोषणा की है। इस साझेदारी के चलते जियो और स्टार इंडिया जियोटीवी और हॉटस्टार के यूजर्स के लिए भारतीय टीम द्वारा खेले जाने वाले सभी क्रिकेट मैचों का टीवी प्रसारण उपलब्ध कराएंगे। इस साझेदारी में सभी टी 20, ओडीआई (वन डे इंटरनेशनल), अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट और बीसीसीआई की प्रीमियर घरेलू प्रतिस्पर्धा शामिल होगी।
Jio और Star India की पार्टनरशिप
रिलायंस जियो इस कदम के साथ सभी क्रिकेट प्रेमियों को लुभाना चाहता है। यहां जानना जरूरी है Jio अपने प्राइम यूजर्स को फ्री Jio TV का एक्सेस देता है, जहां यूजर्स कई भाषाओं में अपने पसंद के टीवी चैनल्स को देख सकते हैं। Jio TV में यूजर्स को कई चैनल्स देखने को मिलते हैं। मीडिया के एक बयान में जैव ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि क्रिकेट उत्पादन, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और हाई-स्पीड डेटा नेटवर्क भारतीय यूजर्स को लाभ पहुंचाने के लिए कनेक्टिविटी के साथ सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट कंटेंट देने के लिए एक साथ आए हैं।
रिलायंस जियो और स्टार इंडिया भागीदारी विवरण
जियो और स्टार इंडिया के बीच साझेदारी पांच साल तक है। इस अवधि के दौरान, भारतीय टीम के सभी क्रिकेट मैचों को जिओटीवी पर स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें, इस साल के आईपीएल के दौरान, जियो ने हॉटस्टार के साथ साझेदारी की। जिसमें जियोटीवी पर सभी आईपीएल मैचों की मुफ्त स्ट्रीमिंग की पेशकश की गई। हालांकि लेकिन यह साझेदारी केवल इंडियन प्रीमियर लीग के लिए थी। इस बार, जियो ने पांच साल तक स्टार इंडिया के साथ साझेदारी की घोषणा कर दी है। जिसका मतलब है कि जियोटीवी सभी क्रिकेट मैचों में स्ट्रीम करेगा।
जियो के डायरेक्टर, अकाश अंबानी ने कहा कि Jio अपने यूजर्स को JioTV ऐप के जरिए एक्सक्लूसिव कंटेंट देने के लिए तैयार है। क्रिकेट सिर्फ खेला नहीं जाता है। बल्कि भारत में इसकी पूजा की जाती है। हर भारतीय को कंटेंट का इस्तेमाल करने के लिए सर्वोत्तम खेल आयोजनों के साथ-साथ गुणवत्ता और किफायती बैंडविड्थ तक पहुंच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के साथ, हम जियो यूजर्स को सर्वश्रेष्ठ डिजिटल आधारभूत संरचना के साथ सर्वश्रेष्ठ खेल कंटेंट प्रदान करने के इन दोनों उद्देश्यों को संबोधित करना चाहते हैं। इसी के साथ जियो आने वाले दिनों में खेल, एआर, वीआर, इमर्सिव व्यूइंग और ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में ग्राहको को कमाल का अनुभव देने का वायदा करता है।
फिलहाल, भारत संयुक्त अरब अमीरात यानि की यूएई में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, हांगकांग और अफगानिस्तान के साथ एशिया कप खेल रहा है। और सभी एशिया कप मैचों को फ्री में जियोटीवी पर स्ट्रीम किया जाएगा।
JioTV पर एशिया कप कैसे देखें?
फिलहाल, भारतीय क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप खेल रही है। सभी मैच जीओटीवी एप्लिकेशन पर स्ट्रीम किए जाएंगे। सबसे पहले, एशिया कप मैचों को जियोटीवी पर लाइव देखने के लिए, ऐप डाउनलोड करने और अपने जियो खाते से लॉगिन करने के लिए Google Play Store या Apple App Store पर जाएं। अगर आप एक जियो 4 जी कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ऐप स्वचालित रूप से आपके लिए लॉगिन होगा।
वहीं अगर आप वाई-फाई कनेक्शन पर हैं, तो आपको अपने जियो 4 जी नंबर दर्ज करके और फिर ओटीपी दर्ज करके मैन्युअल रूप से ऐप में लॉग इन करना होगा। एक बार जब आप ऐप में लॉग इन करने के बाद। अगर कोई भी भारतीय क्रिकेट टीम का लाइव मैच चल रहा है तो, आपको स्टार स्पोर्ट्स चैनल के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। अगर कोई मैच नहीं चल रहा है तो आप सपोर्ट सेक्शन पर जाकर देख सकते हैं कि स्टार इंडिया अभी क्या ब्रॉडकास्ट कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications