मार्क जुकरबर्ग: 'द सोशल नेटवर्क' उनके लिए नुकसानदेह है
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि उनके जीवन और काम से प्रेरित फिल्म 'द सोशल नेटवर्क' उनके लिए नुकसानदेह है, क्योंकि फिल्म निर्माताओं ने कहानी लिखने में काफी छूट ली है। जुकरबर्ग ने फेसबुक के सार्वजनिक सवाल-जवाब सत्र के दौरान यह बातें कहीं, जब एक प्रशंसक ने उनसे डेविड फिंचर निर्देशित फिल्म की प्रमाणिकता के बारे में सवाल किया।
पढ़ें: क्या आप जानते हैं नोकिया फोन के बारे में ये टिप्स एंड ट्रिक्स
वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के अनुसार, 30 वर्षीय जुकरबर्ग ने कहा कि उन्होंने फेसबुक क्यों और कैसे बनाया, इसकी कहानी बताने में निर्माताओं ने काफी छूट ली।उन्होंने कहा, "सच तो यह है कि किसी प्रौद्योगिकी की रचना, विकास और फिर उस पर एक कंपनी खड़ी करना कोई बहुत आसान और मजेदार बात नहीं है, जिस पर फिल्म बना दी जाए। यदि वह मेरी जीवनी पर फिल्म बनाना चाहते थे, तो मेरे हिसाब से उसमें लगातार घंटों तक कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते और दिमाग लगाते हुए दिखाया जाता, जो कि फिल्म के लिए मजेदार बात नहीं होती।
पढ़ें: गूगल हैंगआउट की मदद से विदेशों में कैसे करें फ्री कॉल

जुकरबर्ग ने कहा कि निर्माताओं ने फिल्म को मजेदार बनाने के लिए जरूरत से ज्यादा छूट ली। कुछ बातें तो उन्होंने सही दिखाई, जैसे कि कार्यालय की संरचना, लेकिन महत्वपूर्ण बातें छोड़ दीं जैसे फेसबुक का निर्माण क्यों हुआ। जुकरबर्ग ने कहा, "उन्होंने बस इधर उधर की चीजें जोड़ कर फिल्म बना दी, जिसे मैं नुकसानदेह मानता हूं।"
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications