Home
News

अब लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए यात्री देख सकेंगे, ट्रेन में खाना बनाने का तरीका

By Gizbot Bureau

भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्री अब देख पाएंगे कि रेलवे में खाना कितनी साफ सफाई से बनाया जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि अब बेस किचन में बनने वाले खाने और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग की जाएगी ताकि लोग देख सकें कि खाना कितनी साफ सफाई से बनाया जा रहा है।

अब लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए यात्री देख सकेंगे, ट्रेन में खाना बनाने का तरीका

रेल सफर के दौरान अक्सर खाने की गुणवत्ता को लेकर यात्रियों की शिकायतें आती रहती है। इसमें कई बार 'खाना खराब हो गया', 'स्वाद बिगड़ गया'जैसी शिकायतें यात्रियों ने की है। पीयूष गोयल ने कहा, 'यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। हम एक ऐप बना रहे हैं जिससे यात्री सफर करते वक्त रेलवे में बन रहे खाने पर नजर रख पाएंगे।' रेलवे द्वारा यात्रियों के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है।

कहा जा रहा है कि अब तक आईआरसीटीसी के 200 बेस किचन में से 16 में कैमरे लगाने का काम पूरा कर दिया गया है। इनमें दिल्ली, मुंबई और भुवनेश्वर के आईआरसीटीसी किचन शामिल हैं।

आपको बता दें कि यह आइडिया एआई (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) विजन डिटेक्शन सिस्टम और आईआरसीटीसी की तरफ से एक नया मॉड्यूल डिवेलप करने के तहत किया गया है। एआई का यह मॉड्यूल एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर) के जरिए कैमरा फुटेज में कैद हुई कोई अनियमितता को बारीकी से पकड़ सकने में सक्षम है।

यह काम विजन कंप्यूटिंग मशीन की मदद से किया जाएगा। इसमें फोटो और वीडियो फुटेज की तुलना की जाती है। इस प्रक्रिया के जरिए आईआरसीटीसी की किचन में होने वाली किसी भी गलती को तुरंत पकड़ा जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
IRCTC or Indian Railway Catering and Tourism Corporation has introduced new artificial intelligence technology to monitor the food production process in its base kitchens.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X