Home
News

Passport 2.0 :e-पासपोर्ट के लिए करना चाहते हैं अप्लाई, जानिए क्या है प्रोसेस और फायदे

भारत में 13वां पासपोर्ट सर्विस डे मनाने के अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पासपोर्ट सेवा को और तेज, ट्रांसपेरेट और टेक्नोलॉजी से एडवांस बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इस मौके पर उन्होंने Passport Seva Programme Version 2.0 की देश में शुरू कर दिया है। इसको पासपोर्ट आवेदन और जारी करने की प्रोसेस को डिजिटल तरीके से आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

यहां हम जानेंगे कि ये क्यों खास है और इसके लिए कैसे और कौन अप्लाई कर सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें अप्लाई, जानें प्रोसेस

क्या है खास?

इस नए सिस्टम के तहत अब e-पासपोर्ट पूरे देश में स्टेज बाय स्टेज तरीके से जारी किए जा रहे हैं। आने वाले समय में यह सभी नए पासपोर्ट आवेदकों के लिए स्टैडर्ड बन जाएगा।

e-पासपोर्ट क्या है?

e-पासपोर्ट एक ऐसा पासपोर्ट होता है जिसमें एक सुरक्षित, कॉन्टैक्टलेस चिप लगी होती है। इस चिप में आपका बायोमैट्रिक और पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहती है। यह न केवल सुरक्षा को बेहतर बनाता है बल्कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर तेज स्कैनिंग के जरिए लंबी कतारों से छुटकारा दिलाता है।

e-पासपोर्ट ICAO (International Civil Aviation Organisation) के स्टैंडर्ड के अनुसार बनाए जाते हैं, जिससे यह ग्लौबल लेवल पर मान्य हैं और अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सुगम बनाते हैं।

पुलिस वेरिफिकेशन भी अब और तेज

e-पासपोर्ट के साथ-साथ, सरकार ने एक नया mPassport Police App भी लॉन्च किया है, जिससे पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन का समय अब घटकर सिर्फ 5 से 7 दिन रह गया है। यह सुविधा अभी तक 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है, और धीरे-धीरे इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

e-पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप e-पासपोर्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

  • पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं: https://passportindia.gov.in पर विजिट करें।
  • रजिस्टर करें या लॉग इन करें; नए यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करना होगा। पुराने यूजर्स अपने आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें; अपने व्यक्तिगत, पते और यात्रा से जुड़ी जानकारी सावधानी से भरें।
  • पासपोर्ट सेवा केंद्र चुनें: अपने नजदीकी Passport Seva Kendra (PSK) या Post Office PSK (POPSK) को चुनें।
  • शुल्क का भुगतान करें: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के ज़रिए ऑनलाइन भुगतान करें
  • अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें: बायोमेट्रिक और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए सुविधाजनक टाइम स्लॉट चुनें
  • PSK/POPSK केंद्र पर जाएं: तय तिथि पर अपने मूल दस्तावेजो के साथ चयनित केंद्र पर जाएं।

कौन कर सकता है आवेदन?

जो व्यक्ति सामान्य भारतीय पासपोर्ट के लिए पात्र है, वो e-पासपोर्ट के लिए भी आवेदन कर सकता है। अभी यह सेवा फेज़ वाइज शुरू की जा रही है, लेकिन जल्द ही यह सभी नए आवेदकों के लिए अनिवार्य हो जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Passport 2.0 how to apply process and who can apply and benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X