Home
News

Google Password Manager में मिलेगी पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा, जानें कैसे

Google लगातार अपने ऐप्स में नए और बड़े अपडेट्स लेकर आ रहा है। अब Google एक और नया अपडेट लेकर आया है। आपको Google के पासवर्ड मैनेजर के बारे में तो आपको पता ही होगा। आप में से कई लोग Google App में या Chrome Browser में पासवर्ड सेव करते होंगे।

तो आपको बता दें कि यह Google Password Manager है, जिसमें अभी तक आप सिर्फ पासवर्ड ही सेव कर सकते थे। लेकिन कंपनी द्वारा लाए गए इस अपडेट के बाद आप पासवर्ड शेयर करने में सक्षम होंगे। क्योंकि कंपनी ने इसमें बड़ा अपडेट पेश किया है। चलिए जानते हैं कि किस तरीके से यूजर्स इस पासवर्ड को शेयर कर सकते हैं।

Google Password Manager में मिलेगी पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा

कैसे कर सकेंगे पासवर्ड शेयर

Google Password Manager के पासवर्ड को शेयर करने के लिए यूजर्स को पहले एक फैमिली ग्रुप बनाना होगा और उसके बाद उसमें मेंबर्स को एड करना होगा, जिन मेंबर्स के साथ आप अपना पासवर्ड शेयर करना चाहते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आप सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ पासवर्ड शेयर कर सकेंगे, जो कि फैमिली ग्रुप से जुड़े हैं। वहीं उन सभी के साथ पासवर्ड शेयर नहीं कर सकते हैं, जिनके पास गूगल अकाउंट है।

नए अपडेट आने के बाद जैसे ही आप Google Password Manager में जाएंगे, वैसे ही आपको एक पॉपअप नोटिफिकेशन नजर आएगा। इस नोटिफिकेशन में लिखा होगा कि आप इस पासवर्ड की एक कॉपी फैमिली मेंबर के साथ शेयर कर सकते हैं। इस पासवर्ड को शेयर करने के बाद फैमिली मेंबर उन सभी वेबसाइट और अकाउंट में लॉगिन कर सकेंगे, जिनमें आपने किया हुआ है।

Google Meet में भी आया बड़ा अपडेट

Google ने हाल ही में Google Meet यूजर्स के लिए Adaptive Audio Feature नाम का एक नया फीचर जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर के इस्तेमाल से Google Meet से होने वाली वर्चुअल मीटिंग के दौरान यूजर को ऑडियो से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Password sharing facility will be available in Google Password Manager, know how
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X