Home
News

Paytm ने महाकुंभ मेले में पेश किया भव्य महाकुंभ क्यूआर, जानिए यह कैसे काम करता है और इसके फायदे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला (Mahakumbh 2025) शुरू हो चुका है, जो 26 फरवरी तक चलेगा और इसमें करीब 400 मिलियन श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

इस ऐतिहासिक आयोजन को और भी सुगम बनाने के लिए डिजिटल पेमेंट सेवा प्रदाता Paytm ने कई पहल की हैं, जिनमें महाकुंभ के लिए खास QR कोड लॉन्च प्रमुख है। जो श्रद्धालुओं के लिए भुगतान प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाएगा।

Paytm ने महाकुंभ मेले में पेश किया भव्य महाकुंभ क्यूआर

Paytm जो One 97 Communications द्वारा संचालित है, महाकुंभ के दौरान डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के लिए खास QR Code को पेश किया है। इस क्यूआर कोड के जरिए यहां आने वाले तीर्थयात्री आसानी से और बिना किसी परेशानी के डिजिटल लेन-देन कर सकेंगे।

इसके अतिरिक्त पेटीएम ने महाकुंभ मेले के प्रमुख स्थानों पर साउंड बॉक्स और कार्ड मशीनें भी स्थापित की गई हैं। ये फैसलिटी पार्किंग, रेस्टोरेंट और यात्रा हब्स जैसे स्थानों पर उपलब्ध हैं, जिससे तीर्थयात्री आसानी से Paytm UPI, UPI Lite और कार्ड के जरिए पेमेंट कर सकेंगे।

यह खास QR Code वेंडर्स के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे भी डिजिटल पेमेंट का लाभ उठा सकें। इस अभियान के तहत यूजर्स को Paytm Gold और 1 करोड़ रुपये तक के कैशबैक जैसे आकर्षक इनाम जीतने का अवसर मिलेगा।

के प्रवक्ता ने स्थानीय व्यापारियों और समुदाय का इस डिजिटल पेमेंट समाधान को अपनाने में सहयोग करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। Paytm का यह पहल महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल भुगतान को और भी सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी, जिससे उनका अनुभव और भी बेहतर होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Paytm introduced bhavya mahakumbh qr at mahakumbh mela know how it works and benefits in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X