Paytm ने लॉन्च किया डेबिट कार्ड, कार्ड के साथ मिलेंगे ये ऑफर्स
पेटीएम यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। पेटीएम पेमेंट बैंक में अकाउंट रखने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने डेबिट कार्ड लॉन्च कर दिए हैं। यूजर्स अब पेटीएम ऐप के जरिए अपने डेबिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। पेटीएम ने इन डेबिट कार्ड के साथ कई सारे अट्रेक्टिव ऑफर्स पेश किए हैं।
अभी तक कंपनी ने पेमेंट बैंक में अकाउंट रखने वाले कस्टमर्स के लिए डिजिटल डेबिट कार्ड ही जारी किए थे। कंपनी ने गुरुवार को ट्वीट कर फिजिकल डेबिट कार्ड की जानकारी दी। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक सिर्फ 10 परसेंट यूजर्स ने ही फिजिकल कार्ड लेने की इच्छा जताई है।

कैश निकालना होगा आसान-
पेटीएम पेमेंट बैंक में अकाउंट रखने वाले यूजर्स को डेबिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। ये डेबिट कार्ड यूजर्स को उनके डिजिटल कार्ड नंबर पर ही जारी किया जाएगा। इस कार्ड का इस्तेमाल कर यूजर्स किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। इसके अलावा पेटीएम डेबिट कार्ड से इंडिया के किसी भी शॉप से खरीदारी करने के लिए यूज किया जा सकेगा।
डेबिट कार्ड के लिए चुकाने होंगे पैसे-
पेटीएम का फिजिटल डेबिट कार्ड यूजर्स तक मुफ्त में नहीं पहुंचेगा। कंपनी को इस कार्ड के लिए ग्राहकों से 120 रुपए चार्ज वसूल रही है। हालांकि इस कार्ड के साथ कंपनी कई सारे ऑफर्स भी पेश कर रही है।

ट्वीट कर कंपनी ने दी जानकारी-
पेटीएम और वन97 कम्यूनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेटीएम डेबिट कार्ड के लिए काफी समय से तैयारी कर रही थी। ग्राहकों की मांग और जरूरत को देखते हुए अब कंपनी ने फिजिकल डेबिट कार्ड लॉन्च कर दिया है।
एफडी भी कर सकते हैं-
पेटीएम पिछले काफी समय से अपने पेमेंट बैंक के विस्तार में लगी हुई है।हाल ही में कंपनी ने पेटीएम का एटीएम आउटलेट भी पेश किया था, जिसमें यूजर्स अपना सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं और सामान्य बैंक की तरह पैसा जमा और निकाल सकते हैं।
एफडी भी कर सकते हैं यूजर्स-
पेटीएम ने इंडसइंड बैंक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी पेटीएम पेमेंट बैंक में अपना खाता रखने वाले यूजर्स अकाउंट में 1 लाख रुपए होने पर फिक्स्ड डिपॉजिट भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








