Home
News

लॉन्च हुआ Paytm inbox मैसेजिंग फीचर, अब चैट करते हुए भेजें रुपए

By Agrahi

Paytm ने अपनी ऑफिशियल मैसेजिंग सर्विस अब लॉन्च कर दी है। इस नए फीचर को कंपनी ने Paytm Inbox का नाम दिया है। यह फीचर एक मैसेजिंग प्लेटफार्म है, जिसके जरिए यूज़र्स आपस में चैट कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप की तरह ही इस ऐप पर भी यूज़र्स फोटो, वीडियो, मैसेज आदि शेयर कर सकते हैं। इस फीचर का सबसे बड़ा लाभ है कि अब यूज़र्स रुपए भी आसानी से भेज पाएंगे। इसके लिए आपको पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल करना होगा। पेटीएम की यह नई सेवा व्हाट्सऐप के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है।

Encrypted platform

Encrypted platform

पेटीएम का कहना है की यह ऐप पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड है। यूज़र्स की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए इस ऐप को सुरक्षित बनाया गया है। इस ऐप पर यूज़र्स अपनी प्राइवेट बातें भी कर सकते हैं। साथ ही इस ऐप पर ग्रुप चैट्स भी की जा सकती हैं।

Send and receive money

Send and receive money

Paytm का 'इनबॉक्स' फीचर न केवल फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए है बल्कि इस पर रुपए भी भेजे जा सकते हैं। इतना ही नहीं यह बिल्ट इन कैमरा के साथ आती है जिसके जरिए आप फोटो और वीडियो कैप्चर का उन्हें शेयर कर पाएंगे। व्हाट्सऐप के लेटेस्ट लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसा ही फीचर इस ऐप में दिया गया है, जिससे आप लाइव लोकेशन को शेयर कर सकते हैं।

Recall feature

Recall feature

Paytm ने अपनी इस ऐप को पूरे होम वर्क के साथ पेश किया है। इस ऐप में 'Recall message' का शानदार फीचर भी है, जिसकी मदद से यूज़र्स अपने ग़लती से भेजे हुए मैसेज को डिलीट भी कर सकते हैं। बता दें की व्हाट्सऐप ने हाल ही में ऐसा ही फीचर 'Delete for everyone' के नाम से शुरू किया है।

Get offers

Get offers

मैसेजिंग के अलावा Paytm Inbox में नोटिफिकेशन की भी सुविधा होगी। इसकी मदद से यूज़र्स को हर कैशबैक ऑफर की जानकारी मिल पाएगी। इस फीचर के चलते यूज़र्स पेटीएम की आकर्षक डील्स को अब कभी मिस नहीं करेंगे।

Best Mobiles in India

English summary
Paytm launched inbox, messaging feature. This feature can be a threat to whatsapp.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X