Paytm Mall Sale: बजट स्मार्टफोन पर 7,500 रुपए तक का कैशबैक
क्रिसमस और न्यू ईयर करीब आते ही स्मार्टफोन मेकर्स और ई कॉमर्स वेबसाइट ने अपने कस्टमर्स के लिए सेल पेश कर दी हैं। पेटीएम मॉल भी अपने कस्टमर्स के लिए पेटीएम मॉल 2017 ग्रांड फिनाने सेल का आयोजन किया है। बता दें कि ये सेल 13 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो 15 दिसंबर शुक्रवार तक चलेगी। पेटीएम मॉल सेल में कस्टमर्स को स्मार्टफोन और टैबलेट पर ढेरों डिस्काउंट और ऑफर्स पेश किए जाएंगे। इस सेल में iPhone X, iPhone 8, Samsung Galaxy S7, Vivo V7+ फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भी ऑफर्स और डील पेश की जाएगी।

पेटीएम मॉल सेल में ऐपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन X के 64 जीबी वेरिएंट के साथ 4,000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। इस कैशबैक ऑफर के साथ आप इस फोन को 85,000 रुपए में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी एमआरपी 89,000 रुपए है। पेटीएम मॉल में आईफोन 8 के 64 जीबी वेरिएंट को 58,582 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 64,000 रुपए है। इस फोन पर 7,500 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं।
पेटीएम मॉल की इस सेल में लास्ट जनरेशन के आईफोन पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आईफोन 7 के 32 जीबी वेरिएंट पर 6250 रुपए के कैशबैक दिया जा रहा है। कैशबैक के बाद इसकी कीमत 44,599 रुपए हो जाती है। इसके अलावा iPhone SE का 32 जीबी वेरिएंट पर 3,000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। कैशबैक के बाद इस फोन को सिर्फ 19,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Paytm Mall 2017 Grand Finale Sale में सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 32,750 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 48,900 रुपए है। अगर आप Vivo V7+ की बात करें, तो 21,990 रुपए में इस सेल से खरीदा जा सकता है जबकि इसकी कीमत एमआरपी 22,990 रुपए है।
पेटीएम की इस सेल में लेनोवो के8 के 32 जीबी वेरिएंट को 10,356 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर पेटीएम 1,243 रुपए का कैशबैक दे रहा है। वहीं, Oppo A71 का 16 जीबी वेरिएंट 11,800 रुपए में खरीदा जा सकता है। इन प्रमुख ब्रांड के अलावा पेटीएम टेलीविजन और टैबलेट पर भी डिस्काउंट और डील पेश कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








