Paytm Mall लाया महा कैशबैक सेल, इन प्रॉडक्ट पर 70% डिस्काउंट
फेस्टिवल सीजन में अपने यूजर्स के खरीदारी के मूड को देखते हुए सभी ई-कॉमर्स कंपनियां एक के बाद एक सेल का आयोजन कर रही हैं। पेटीएम मॉल ने दिवाली महा कैशबैक सेल पेश की है। इस सेल का आयोजन 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच किया जा रहा है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट पर 70 परसेंट से 15000 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

पेटीएम अपने यूजर्स के लिए फ्लैट डिस्काउंट के अलावा अन्य ऑफर्स भी पेश कर रही है। ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से 1500 रुपए से अधिक की खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं कंपनी के प्रोमोकोड के जरिए खऱीदारी पर 500 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको मिनिमम 1499 रुपए की खरीदारी करनी होगी।
iPhones पर 15,000 रुपए तक का कैशबैक- पेटीएम मॉल पर दिवाली महा कैशबैक सेल में iPhone 15,000 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है।
WD हार्ड ड्राइव डिस्क पर 15 परसेंट कैशबैक- पेटीएम मॉल सेल में हार्ड ड्राइव पर 15 परसेंट का कैशबैक दिया जाएगा।
वॉशिंग मशीन, किचनन अपलाईंसेज पर फ्लैट 25 परसेंट का डिस्काउंट- पेटीएम मॉल वॉशिंग मशीन के अलग-अलग मॉडल पर डिस्काउंट और ऑफर्स दे रहा है।
LED टीवी पर 20,000 तक का कैशबैक- एलईडी टीवी खरीदने पर इस सेल में 20000 रुपए तक का कैशबैक लिया जा सकता है।
लैपटॉप पर 20,000 तक का कैशबैक- लैपटॉप की रेंज पर पेटीएम मॉल 20000 रुपए तक का कैशबैक दे रहा है।
DSLR कैमरा पर पर 25 परसेंट तक का कैशबैक- DSLR कैमरा खऱीदने पर कंपनी कीमत पर 25 परसेंट का कैशबैक दे रही है।
ऐपल लैपटॉप पर 12,000 तक का कैशबैक- अगर आप ऐपल का लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं, तो कंपनी पेटीएम आईफोन के अलावा लैपटॉप पर फ्लैट 12000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है।
स्पीकर्स पर 20 परसेंट का कैशबैक- म्यूजिक के शौकीन लोगों के लिए भी पेटीएम कैशबैक ऑफर लेकर आई है। किसी भी स्पीकर को खरीदने पर कीमत का 20 परसेंट कैशबैक दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








