Paytm मॉल से फर्स्ट शॉपिंग पर फ्री मिलते हैं ये प्रॉडक्ट
ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने कस्टमर्स के लिए कई डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ सेल पेश करती रहती हैं। आज हम आपको पेटीएम मॉल के उस ऑफर के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पहली खऱीदारी पर डिस्काउंट नहीं बल्कि कुछ प्रॉडक्ट बिल्कुल मुफ्त मिलते हैं। हालांकि कंपनी के इस ऑफर के साथ में कुछ नियम व शर्तें भी शामिल होती हैं। ग्राहक पेटीएम मॉल से पहली खरीदारी पर FIRSTTIMELUCKY प्रोमो कोड का उपयोग कर वॉच, डाटा केबल, कैमरा लेंस, एडाप्टर, पंक्चर रिपेयर किट और इडली स्टैंड जैसे प्रॉडक्ट मुफ्त पा सकते हैं।

अगर आप भी पेटीएम मॉल पर पहली बार खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वेक वुड ब्लैक डायल वॉच प्रोमो कोड के जरिए फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। इस घड़ी की कीमत 199 रुपए है। इसके अलावा आप वॉलेट, इयर फोन, औक्स केबल, OTG केबल, सेल्फी स्टिक, कैमरा लेंस, एडाप्टर, पंक्चर रिपेयर किट और इडली स्टैंड जैसे कई प्रॉडक्ट फ्री में प्राप्त कर सकते हैं।
पेटीएम मॉल से खरीदारी के वक्त फ्री मिलने वाले ये प्रॉडक्ट 199 रुपे से लेकर 300 रुपए तक के हैं। याद रहे कि प्रॉडक्ट को फ्री प्राप्त करने के लिए आपको FIRSTTIMELUCKY प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि प्रोमोकोड को एक बार ही उपयोग किया जा सकता है और रिटर्न या कैंसलेशन के दौरान इसका री-यूज़ नहीं किया जा सकता है। साथ ही प्रोमो कोड प्रति एक यूज़र द्वारा ही उपयोग किया जा सकता है। FIRSTTIMELUCKY प्रोमो कोड कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ही उपलब्ध है। पेटीएम मॉल के इस फ्री प्रॉडक्ट ऑफर के साथ से कुछ नियम व शर्तें भी शामिल हैं, जिन्हें आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर विस्तार से देख सकते हैं।
फ्री प्रॉडक्ट देने वाली पेटीएम मॉल अकेली ई-कॉमर्स साइट नहीं है। अमेजन इंडिया भी अपने कस्टमर्स को फ्री प्रॉडक्ट और कई सर्विस उपलब्ध कराता है। अमेजन इंडिया से कस्टमर्स फ्री सेंपल बॉक्स प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि पहले आपको प्रॉडक्ट के साथ में बॉक्स के लिए भी पे करना होगा, लेकिन एक बार प्रॉडक्ट की डिलिवरी हो जाने के बाद यूजर के अकाउंट में सेंपल बॉक्स के पैसे आ जाएंगे।
अमेजन पर स्नेक सेंपल बॉक्स, के कप कॉफी सेंपल बॉक्स, डेली ब्यूटी सेंपल बॉक्स, लग्जरी सन केयर सेंपल बॉक्स, न्यूट्रीशियन और वैलनेस सेंपल बॉक्स, लग्जरी ग्रूमिंग सेंपल बॉक्स और डॉग फूड ट्रीट सेंपल बॉक्स मौजूद हैं। बता दें कि ये ऑफर अमेजन के सिर्फ प्राइम कस्टमर्स के लिए मौजूद है। अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर हैं, तो फ्री में अनलिमिटेड फोटो डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस फीचर को पांच अन्य लोगों के साथ भी शेयर कर अपना पर्सनल फोटो वॉलेट भी तैयार कर सकते हैं।
इसके अलावा आपको 5जीबी स्टोरेज मिलेगा जिसमें आप वीडियो और डॉक्यूमेंट स्टोर कर सकते हैं। अमेजन पर 10,000+ फ्री MP3 सॉन्ग्स हैं, जिन्हें फ्री में स्ट्रीम और डाउनलोड किया जा सकता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से न्यू रिलीज, पॉपुलर आर्टिस्ट, कस्टमर्स रिव्यू और रेटिंग भी दे सकते हैं। अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो अमेजन इंडिया पर मौजूद लाखों गानों का मजा फ्री में ले सकते हैं। इसके अलावा अमेजन प्राइम मेंबर्स को कई प्रॉडक्ट महीने भर के ट्रायल के लिए मुफ्त मिलते हैं, जिन्हें खऱीदने के पहले यूज किया जा सके।


Click it and Unblock the Notifications