Paytm Mall ने लैपटॉप पर पेश की बेस्ट बायबैक डील्स
अगर आप लैपटॉप खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास एक बहुत ही अच्छा मौका है। Paytm Mall ने एक खास ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर का नाम 'Assured Buyback Scheme' है। आमतौर पर आपने स्मार्टफोन पर बायबैक ऑफर के बारे में सुना होगा और लिया भी होगा। स्मार्टफोन की तरह ही लैपटॉप पर भी पेटीएम मॉल ने बायबैक ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में आप अपने पुराने लैपटॉप को बेचकर नए लैपटॉप खरीद सकते हैं। इस ऑफर में सभी बेस्ट सेलिंग ब्रांड के लैपटॉप मिल रहे हैं। जिसमें Acer, Apple, Asus, Dell और Lenovo जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।

लैपटॉप खरीदना का अच्छा मौका
आपको बता दें कि इस स्कीम की कीमत 499 रुपए से शुरू होती है। वहीं इस स्कीम के तहत कंपनी भारत के 50 से ज्यादा शहरों में ग्राहकों को डोर स्टेप पिकअप सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहकों के पास ड्रॉप-अॉफ ऑप्शन भी है। जिसकी वजह से ग्राहक लैपटॉप को Servify की लोकेशन पर खुद ही ड्रॉप कर सकते हैं। गौरलतब है कि 'Assured Buyback Scheme' को Servify के साथ पार्टनरशिप के तहत ही लॉन्च किया गया है। 'Assured Buyback Scheme' बायबैक प्रोग्राम के जरिए पेटीएम मॉल से जो ग्राहक लैपटॉप खरीदेंगे, उन्हें एक साल के लिए 60%, दूसरे साल के लिए 35% और तीसरे साल के लिए 20% तक की बायबैक वैल्यू मिल सकता है।
इसके अलावा आपको बता दें कि पेटीएम ने हाल ही में पेटीएम फेस्टिवल के अंदर कैशबैक डील्स का ऐलान किया था। इस डील का आज आखिरी दिन है, जिसे 12 दिसंबर से शुरू किया गया था। वॉलेट प्लेटफ़ॉर्म ने इस पेटीएम फेस्टिवल को भारत का सबसे पेमेंट फेस्टिवल करार दिया है। लिहाजा आपके पास इस ऑफर के तहत फायदा उठाना का काफी अच्छा मौका है।


Click it and Unblock the Notifications








