PaytmMall Pre-GST क्लीयरेंस सेल, महंगे होने से पहले खरीद लें फोन
Pre gst sale पर पेटीएम दे रहा है शानदार डिस्काउंट।
भारत में गूड्स और सर्विस टैक्स यानी GST के लागू होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। GST लागू होने के बाद फोन खरीदना पहले जितना सस्ता नहीं रहेगा, क्योंकि सरकार ने नए फोन के खरीद पर 12 प्रतिशत का GST लगाने का फैसला किया है।

मोबाइल फोन के साथ ही एसी टीवी और रेफ्रीजिरेटर जैसे डिवाइस खरीदना भी अब महंगा पड़ेगा। 1 जुलाई से इस टैक्स का असर खरीद पर दिखने वाला है।
पेटीएम अपने ग्राहकों को GST लागू होने से पहले एक कमाल का मौका दे रहा है जिसमें फोन से लेकर लैपटॉप, टैबलेट व अन्य इलेक्ट्रिक डिवाइस पर छूट दी जा रही है।
ऐपल आईफोन 7
पेटीएम अपने ग्राहकों को ऐपल आईफोन 7 पर 24 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहा है, फोन की कीमत इस सेल में 39,859 रुपए की है। इस फोन की कीमत पेटीएम पर 45,709 रुपए रखी गई है। जबकि आईफोन 7 के 32जीबी की कीमत 60,000 रुपए है।
गूगल पिक्सल
गूगल पिक्सल के 32जीबी स्टोरेज वैरिएंट पर 29 प्रतिशत का डिस्काउंट है। इस फोन को 40,399 रुपए में खरीद सकते हैं।
ओप्पो एफ3 प्लस
यदि आप सेल्फी खींचना पसंद करते हैं और इसके लिए ओप्पो फोन को ज्यादा पसंद करते हैं तो आप इस फोन को पेटीएम पर खरीद सकते हैं। इस पर करीब 13 प्रतिशत का ऑफ है।
एक्सेसरीज़
इस सेल में आपको मोबाइल फोन के अलावा फिलिप्स के हैडफ़ोन पर काफी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा सेल्फी स्टिक, चार्जर, पॉवर बैंक पर भी आपको कई अच्छी डील्स मिल सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








