Paytm सेल शुरू, स्मार्टफोन पर 10,000 रुपए तक का कैशबैक
पेटीएम अपने यूजर्स के लिए नई साल की पहली सेल के साथ तैयार है। पेटीएम मॉल ने 'रिपब्लिक डे सेल' आयोजित की है, जो बुधवार 24 जनवरी से शुरू हो चुकी है। कंपनी अपनी इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य प्रॉडक्ट पर बंपर डिस्काउंट और शानदार कैशबैक ऑफर दे रही है।
बता दें कि पेटीएम मॉल की ये सेल लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए है, जो 28 जनवरी तक चलेगी। इस सेल में टॉप ब्रांड स्मार्टफोन जैसे आईफोन, वीवो और कई प्रॉडक्ट पर ग्रेट डील दी जा रही है। आइए जानते हैं इस सेल में यूजर्स के लिए क्या है खास।

स्मार्टफोन पर पेटीएम सेल ऑफर-
पेटीएम मॉल रिपब्लिक डे सेल में आईफोन X पर कैशबैक मिल रहा है, कैशबैक के बाद इसके 64जीबी वैरिएंट को 83,899 रुपए में और 256 जीबी वेरिएंट को 98,000 रुपए में खरीद सकते हैं।
बजट स्मार्टफोन की बात करें, तो इस सेल में वीवो वी5s 64 जीबी, वीवो Y55S, Vivo Y69, Moto E4 Plus (32जीबी), Moto E4 प्लस (32 जीबी), लिनोवो K6 नोट (32 जीबी), लिनोवो K6 पॉवर (32 जीबी) जैसे बजट स्मार्टफोन को 8,000 रुपए तक के कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी J3 प्रो 7,990 रुपए और सैमसंग गैलेक्सी J2 6,990 रुपए में खरीद सकते हैं।
इसके अलावा शाओमी के स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि कैशबैक का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को पेटीएम मॉल के प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना जरूरी होगा।
टैबलेट पर पेटीएम सेल ऑफर-
अगर आप टैबलेट खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए इस सेल में खास ऑफऱ मौजूद हैं। सेल्युलर iPad Pro के 32जीबी वेरिएंट को इस सेल से 42,845 रुपए में खरीद सकते हैं। इसकी मार्केट प्राइस 56,900 रुपए है। इसके अलावा सेल्युलर iPad मिनी 4 के 32 जीबी को इस सेल से 37,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 41,900 रुपए है।
लैपटॉप पर पेटीएम सेल ऑफर-
पेटीएम सेल में लैपटॉप पर भी डिस्काउंट और कैशबैक दिया जा रहा है। यहां से ऐपल मैकबुक एयर (कोर आई5 प्रोसेसर, 8जीबी रैम, 128 जीबी एसएसडी) को खरीदने पर 8,000 रुपए के कैशबैक मिल रहा है। इस कैशबैक के साथ इसे 59,499 रुपए कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
अन्य प्रॉडक्ट पर पेटीएम सेल ऑफर-
स्मार्टफोन और लैपटॉप ही नहीं, पेटीएम सेल में कैमरा और किंडल पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं। कैमरा की बात करें, तो Nikon D5300 को आप पेटीएम मॉल की इस सेल से 5,500 रुपए के कैशबैक के साथ 48,925 रुपए में खरीद सकते हैं। किंडल ई-रीडर भी इस इस सेल में कैशबैक और डिस्काउंट दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








