Home
News

Valentine Day स्पेशल: पेटीएम मॉल पर मिल रहे हैं खास ऑफर्स

By Neha

ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर्स सभी फेस्टिवल पर अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट पेश करते हैं। अब ये ऑनलाइन सेलर्स वैलेंटाइन्स डे के मौके पर खास सेल और ऑफर्स लेकर आए हैं। 14 फरवरी करीब आते ही स्मार्टफोन पर डिस्काउंट पेश किए जा रहे हैं और स्मार्टफोन के रेड कलर वेरिएंट एक बार फिर स्टॉक में आ चुके हैं। अब पेटीएम मॉल भी अपने ग्राहकों के लिए वैलेंटाइन्स डे स्पेशल ऑफर लेकर आया है। ग्राहकों को स्पेशल ऑफर में कई प्रॉडक्ट पर 40 से लेकर 80 परसेंट तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Valentine Day स्पेशल: पेटीएम मॉल पर मिल रहे हैं खास ऑफर्स

पेटीएम मॉल पर वैलेंटाइन्स डे स्टोर लॉन्च किया गया है जिसमें ग्राहकों को खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर यूजर्स 9 फरवरी तक किसी प्रॉडक्ट खरीदने पर फ्री रैपिंग की सुविधा मिलेगी। इस सेल में ब्रांडेड क्लॉदिंग पर 40 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सेसरीज जैसे वॉच को खरीदने पर 80 परसेंट तक कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा मेकअप ब्रांड, विमेन डिजाइनर क्लॉदिंग ब्रांड पर भी इस सेल में डिस्काउंट दिया जा रहा है।

खैर यहां हम बात करेंगे गैजेट और डिवाइस की। पेटीएम मॉल पर वैलेंटाइन्स डे की खास सेल में हैड जेबीएल और सोनी के हेडफोन और स्पीकर्स पर भी 15 परसेंट तक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अगर आप अपने पार्टनर को स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड देने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है।

पेटीएम मॉल पर वैलेंटाइन्स डे स्टोर में ऐपल, फिटबिट और अन्य स्मार्टवॉच पर भी कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा ऐपल iPhone पर 1,000 रुपए तक का कैशबैक और Vivo स्मार्टफोन 10 परसेंट कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है। पेटीएम मॉल पर एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर 12 परसेंट से लेकर 33 परसेंट तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा लैपटॉप को 4 परसेंट से लेकर 26 परसेंट का डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

How to use Google Map Without Internet ? (Hindi)
 
Best Mobiles in India

English summary
Paytm Mall ne Valentine Day par Valentine Day store organised kiya hai jisme gadgets and other products par Cashbacks and Discounts mil raha hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X