Paytm Mall लाया 'मेरा कैशबैक सेल', 100 परसेंट मिलेगा कैशबैक
फेस्टिवल का सीजन आते ही सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने कस्टमर्स के लिए सेल का आयोजन करने लगती हैं। इन फेस्टिव सीजन सेल में सभी प्रॉडक्ट पर कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जाते हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन के बाद अब पेटीएम भी अपने यूजर्स के लिए फेस्टिव सीजन सेल लेकर आई है। पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली पेटीएम मॉल इस सेल में 501 करोड़ रुपए तक का कैशबैक देने का दावा कर रही है। आईए आगे जानते हैं इस सेल में मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में।

501 करोड़ तक कैशबैक-
फेस्टिव सीजन सेल में पेटीएम मॉल के मुताबिक, बाकी ई-कॉमर्स साइट को पीछे छोड़ते हुए अपने यूजर्स को 100 परसेंट कैशबैक देगी। पेटीएम मॉल की सेल 20 सितंबर से 23 तक चलेगी। इस दौरान कंपनी 501 करोड़ रुपए तो कैशबैक देने में ही खर्च करने वाली है।
'मेरा कैशबैक सेल'-
4 दिनों तक चलने वाली 'मेरा कैशबैक सेल' में ग्राहकों को ब्रांडेड प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स पेश किए जाएंगे। इन प्रॉडक्ट में गिफ्ट आइटम्स, एप्लाइंसेज़, कपड़ों सहित मोबाइल और फैशन पर भी कई ऑफर्स दिए जाएंगे। साथ ही कंपनी इन प्रॉडक्ट की कम से कम समय में होम डिलिवरी करेगी।
रोज 25 कस्टमर्स को 100 परसेंट कैशबैक-
पेटीएम मॉल की तरफ से जारी रिलीज के मुताबिक कंपनी हर रोज 25 फोन खरीददारों को 100 परसेंट कैशबैक देगी। इसके अलावा कंपनी हर दिन 200 ग्राहकों को 100 ग्राम पेटीएम गोल्ड जीतने का मौका भी देगी।
सबसे बड़ा कैशबैक ऑफर-
पेटीएम मॉल की सेल में कई प्रॉडक्ट कैटेगिरी जैसे होम एप्लाइंसेज़, इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट, मोबाइल, फैशन प्रॉडक्ट पर बंपर कैशबैक और डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि ये अब तक का सबसे बड़ा कैशबैक ऑफर होगा। कंपनी के मुताबिक 80 परसेंट से ज्यादा रिटेलर्स ने इस सेल की तैयारी कर ली है। पेटीएम मॉल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमित सिन्हा ने कहा, "पेटीएम मॉल के पहले फेस्टिव सीजन में हमने सबसे बड़ा कैशबैक ऑफर लाया है। इसके तहत कई बड़े ब्रांड्स और व्यापारियों के साथ पार्टनरशिप की गई है।"
इन प्रॉडक्ट कैटेगिरी पर कैशबैक-
बता दें कि पेटीएम मॉल की सेल में स्मार्टफोन्स पर 15,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा लैपटॉप पर 20 हजार रुपये तक कैशबैक,एलईडी टीवी व फ्रिज जैसे घरेलू सामान पर 20 परसेंट तक कैशबैक, फैशन क्लोदिंग पर 70 परसेंट तक कैशबैक, जूतों पर 60 परसेंट और लग्जरी घड़ियों पर 20 हजार रुपए का कैशबैक दिया जाएगा।
फ्लिपकार्ट-अमेजन को टक्कर देगा पेटीएम मॉल-
ज्यादातर ई-कॉमर्स साइट फेस्टिव सीजन में अपने कस्टमर्स को डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स पेश कर रही हैं। पेटीएम मॉल की सेल 20 से 23 सितंबर तक चलेगी, वहीं फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल 20 से 24 सितंबर तक चलेगी। एक ही समय पर सेल होने के कारण तीनों ही दिग्गज ई-कॉमर्स साइट के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications








