Home
News

Paytm 12/12 Festival सेल में 50% का मिलेगा कैशबैक

By Neha

पॉपुलर मोबाइल वॉलेट और ई-बैंक Paytm अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। पेटीएम ने अपने यूजर्स तक न सिर्फ ऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन पहुंच बनाने की कोशिश कर रहा है। इस कोशिश के तहत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन नेटवर्क को जोड़ने के लिए पेटीएम '12/12 फेस्टिवल' सेल का दूसरा एडिशन मंगलवार से शुरू कर दिया है। इस ऑफलाइन सेल में पेटीएम से भुगतान करने पर 50 लाख ऑफलाइन मर्चेंट्स ग्राहकों को डिस्काउंट, ऑफर्स और 50 परसेंट तक कैशबैक पेश करेंगे।

Paytm 12/12 Festival सेल में 50% का मिलेगा कैशबैक

पेटीएम की ये ऑफलाइन सेल में 12 दिसंबर से शुरू हो रही है। इस सेल में देश भर के बड़े ऑर्गेनाइज्ड स्टोर्स, सुपरमार्केट्स, रेस्तरां, फार्मेसी स्टोर्स, पेट्रोल पंप, मिल्क-बूथ, छोटे फुटकर व्यापारियों समेत 50 लाख ऑफलाइन व्यापारी शामिल होंगे।

पेटीएम '12/12 फेस्टिवल' सेल में 1500 रुपए या उससे ज्यादा की खरीददारी पर 200 रुपए का कैशबैक मिलेगा। ईजी-डे स्टोर से 1000 रुपए की खरीददारी पर 100 रुपए का कैशबैक मिलेगा। अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो ये सेल आपके लिए और भी खास हो सकती है। पिज्जा हट पर 599 रुपए के बिल पर कस्टमर्स को करीब 30% का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, कैफे कॉफी डे में 300 रुपए के बिल पर 20 फीसदी कैशबैक मिलेगा।

पेटीएम के सीईओ किरण वसिरेड्डी ने कहा, '12/12 फेस्टिवल' के साथ हम ग्राहकों के स्टोर्स में जाने की सराहना करते हैं, जहां हमारे व्यापारिक साझेदार डिजिटल भुगतानों का स्वागत करते हैं और पेटीएम का प्रयोग करने के लिए बेहतरीन पुरस्कार प्रस्तुत करते हैं।'

पेटीएम के मुताबिक, इस सेल के जरिए ऑफलाइन फुटकर व्यापारियों को डिजिटल इंडिया मुहिम से जोड़ना और डिजिटल पेमेंट सुविधा उपलब्ध कराना चाहता है। पेटीएम ने कहा कि ऑफलाइन रिटेलर कम्युनिटी के साथ जुड़े रहने के लिए पेटीएम हर साल '12/12 फेस्टिवल' इस का आयोजन करता रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Paytm organized 2nd Edition of its Annual 12/12 Festival sale. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X