Paytm से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मिलेगा 50% कैशबैक
पेटीएम अपने यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। पेटीएम अपने यूजर्स को ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा देने के लिए कई कंपनियों के साथ साझेदारी कर चुका है। अब पेटीएम ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड से हाथ मिलाया है। इस डील के तहत डीजल-पेट्रोल खरीदने पर पेटीएम से भुगतान करने पर ग्राहक को 50 परसेंट का कैशबैक मिलेगा। पेटीएम के इस कैशबैक ऑफर का फायदा सिर्फ हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर ही उठाया जा सकता है।

पेटीएम कैशलैस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई स्कीम्स और ऑफर्स पेश करता रहता है। इस ऑफर में कस्टमर्स को क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट करना होगा। हालांकि ये ऑफर सभी कस्टमर्स के लिए नहीं है और हर हफ्ते लकी ड्रॉ के जरिए तीन विजेता चुने जाएंगे और उन्हें इस ऑफर का लाभ मिल सकेगा। बता दें कि ये ऑफर 28 दिसंबर 2017 तक वैलिड है।
बता दें कि पेटीएम ने फिलहाल ये ऑफर सिर्फ बिहार के लिए पेश किया है। यानी बिहार के किसी भी शहर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम से पेट्रोल-डीजल भराने पर 50 परसेंट का कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है। इस ऑफर में शामिल होने के लिए ग्राहक को एक बार में 300 रुपए का पेट्रोल भरवाना होगा। इसके बाद उस ग्राहक के पेटीएम वॉलेट में 150 रुपए आ जाएंगे।
बता दें कि पेटीएम '12/12 फेस्टिवल' सेल का दूसरा एडिशन मंगलवार से शुरू कर दिया है। इस ऑफलाइन सेल में पेटीएम से भुगतान करने पर 50 लाख ऑफलाइन मर्चेंट्स ग्राहकों को डिस्काउंट, ऑफर्स और 50 परसेंट तक कैशबैक पेश करेंगे। पेटीएम की ये ऑफलाइन सेल में मंगलवार से शुरू हो रही है। इस सेल में देश भर के बड़े ऑर्गेनाइज्ड स्टोर्स, सुपरमार्केट्स, रेस्तरां, फार्मेसी स्टोर्स, पेट्रोल पंप, मिल्क-बूथ, छोटे फुटकर व्यापारियों समेत 50 लाख ऑफलाइन व्यापारी शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications