Paytm Samsung Super Sale: गैलेक्सी स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स
ई-कॉमर्स साइट Paytm पर Samsung Super Sale की शुरुआत हो चुकी है। इस सेल को Paytm के ऐप और वेबसाइट द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। इस सेल के चलते Paytm Samsung Super Sale में कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर दमदार डिस्काउंट दे रहा है।

इतना ही नहीं, Paytm द्वारा Samsung Super Sale में Galaxy S10 स्मार्टफोन पर 14 हजार रुपये का धमाकेदार कैशबैक भी दिया जा रहा है। बता दें, Paytm की Samsung Super Sale के दौरान फोन्स पर मिलने वाला कैशबैक Paytm वॉलेट में दिया जाएगा। Paytm पूराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर भी एडिसनल डिस्काउंट दे रही है। सेल के चलते ग्राहक नो कॉस्ट ईएमआई का भी फायदा उठा सकते हैं।
इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा कैशबैक
सेल में मिलने वाले सैमसंग स्मार्टफोन्स की बात करें तो Galaxy S10+ के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को 73,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 91,900 रुपये में मौजूद है।
इस स्मार्टफोन के साथ Paytm 6000 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। बता दें, सैमसंग के S10 सीरीज के मिड वेरिएंट Galaxy S10 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला स्मार्टफोन को 66,900 रुपये और 512 जीबी वाला वेरिएंट को 84,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों वेरिएंट में एक्सचेंज ऑफर के सााथ 14 हजार रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
बता दें, Galaxy 10e के 6 जीबी और 128 जीबी वाले वेरिएंट को 55,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Galaxy Note 9 के 512 जीबी वाले वेरिएंट को 77,900 रुपये और 128 जीबी वाले वेरिएंट को 67,900 रुपय में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S9 का 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 55,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Galaxy S9+ के 128 जीबी वेरिएंट को 55,999 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट को 52,399 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Galaxy Note 8 को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह सभी स्मार्टफोन धमाकेदार कैशबैक ऑफर के साथ आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








