Home
News

लुट गया गया पेटीएम! क्या आपका भी है पेटीएम अकाउंट?

पेटीएम ने एक शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि कंपनी के साथ चोरी हुई है। यानी की खतरे में है पेटीएम!

By Agrahi

नोटबंदी के बाद से देश में पेटीएम और अन्य डिजिटल पेमेंट एप्स का इस्तेमाल काफी अधिक हो गया है। चाय और सब्जी की दुकान से लेकर बड़े बड़े स्टोर्स पर एटीएम प्रयोग किया जा रहा है। जो लोग पेटीएम और फ्रीचार्ज के बारे में जानते भी नहीं थे वो भी अब छोटे-बड़े पेमेंट पेटीएम से कर रहे हैं। लेकिन आपसे कहा जाए की पेटीएम लुट गया है तो? है न चौंकाने वाली खबर?

लुट गया गया पेटीएम! क्या आपका भी है पेटीएम अकाउंट?

भारत में इस समय नोटबंदी का दौर चल रहा है, लोग कैशलेस लाइफ जी रहे हैं। बैंकों और एटीएम पर लम्बी लाइन लगाकर भी कई बार मायूस लौटना पड़ता है। ऐसे में डिजिटल पेमेंट एक बड़ा सहारा बन गया है। लेकिन अब पता चला है की पेटीएम खुद भी सेफ नहीं है। जी हाँ! खबरों की मानें तो मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने दावा किया है कि 48 ग्राहकों ने उसके साथ 6.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है।

लुट गया गया पेटीएम! क्या आपका भी है पेटीएम अकाउंट?

कंपनी के विधि प्रबंधक एम शिवकुमार ने इस बारे में शिकायत करते हुए बताया है कि कंपनी किसी ग्राहक को मिले खराब उत्पाद के लिए भुगतान करती है और खराब उत्पाद को मंगवाकर वापस मर्चेंट के पास भेजती है। यह काम कंपनी के कुछ चुनिंदा ग्राहक सेवा अधिकारियों द्वारा किया जाता है जिन्हें विशिष्ट आईडी व पासवर्ड दिए जाते हैं।

लुट गया गया पेटीएम! क्या आपका भी है पेटीएम अकाउंट?

शिकायत के अनुसार 48 मामलों में पाया गया कि ग्राहकों को सामान की आपूर्ति हो चुकी थी, बावजूद इसके उन्हें रिफंड कर दिया गया है। यानी ग्राहकों को उनके ऑर्डर का सामान भी मिला और रिफंड भी उन तक पहुँच गया। कंपनी को लगता है कि इसमें गड़बड़ है और जानबूझकर ऐसा कर कंपनी को नुकसान पहुंचाया गया है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Paytm says it has been cheated of over 6.15 lakh by customers. Read more in detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X