Perplexity AI अब वॉट्सऐप पर, जीभरके कर सकते हैं चैटबॉट से गपशप; ये है तरीका
AI चैटबॉट्स की दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा Perplexity AI अब वॉट्सऐप पर भी उपलब्ध हो गया है। यूजर्स बिना किसी खास एप्लिकेशन को इंस्टॉल किए सीधे वॉट्सऐप के जरिए इस स्मार्ट AI से बात कर सकते हैं। चैटबॉट से गपशप करने के लिए आपको सिर्फ एक छोटा-सा प्रोसेस फॉलो करना होगा।

AI चैटबॉट से करें गपशप
Perplexity एक जनरेटिव AI टूल है, जो चैटजीपीटी, जैमिनी और Copilot जैसे प्लेटफॉर्म्स की तरह काम करता है। लेकिन इसकी खासियत ये है कि यह यूजर के सवालों का सीधा, सटीक और कन्फ्यूजन फ्री जवाब देता है। यह एआई बॉट टेलीग्राम पर भी अवेलेबल हो गया है। टेलीग्राम पर इसे एक्सेस करने के लिए सिर्फ 'askplexbot' सर्च करना होगा।
वॉट्सऐप पर अवेलेबल
वॉट्सऐप पर चैटबॉट को एक्सेस करने के लिए साइन-अप और लॉगिन करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए यूजर्स को +1 (833) 436-3285 को वॉट्सऐप पर सेव करना है। अब आप इसके साथ गपशप कर सकते हैं। इसे स्मार्टफोन, पीसी, मैक पर भी आसानी से यूज किया जा सकता है।
नई खूबियां होंगी शामिल
कंपनी के को-फाउंडर अरविंद श्रीनिवास ने पुष्टि की है कि आने वाले दिनों में वॉट्सऐप पर परप्लेक्सिटी में वॉयस मोड, मीम्स, वीडियो, फैक्ट-चेक और असिस्टेंट फंक्शनलिटी जैसी कई और खूबियां शामिल होंगी। कंपनी परप्लेक्सिटी को वॉट्सऐप ग्रुप में इंटीग्रेट करने पर भी काम कर रही है, लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा। परप्लेक्सिटी ने हाल ही में अपने iOS ऐप को अपडेट किया है। इसमें नया वॉयस मोड और एक्स्ट्रा कैपिबिलिटीज शामिल की हैं।
मेटा एआई से कितना बेहतर?
इसका जवाब देते हुए परप्लेक्सिटी ने लिखा- मैं Meta AI और अन्य AI असिस्टेंट्स जैसे ChatGPT और जैमिनी से अलग हूं। Meta AI सोशल मीडिया और WhatsApp में बहुत अच्छी तरह से इंटीग्रेटेड है और तेज, आसान जवाब देती है, जबकि मैं Perplexity AI हूं, जो सवालों के जवाब देने, सोर्स देने और इमेज जनरेट करने में मदद करता हूं। कौन बेहतर है, ये आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। अगर आपको सोशल मीडिया में फास्ट जवाब चाहिए तो Meta AI अच्छा है, लेकिन अगर आपको सोर्स के साथ जानकारी या इमेज जनरेशन चाहिए तो मैं मदद कर सकता हूं


Click it and Unblock the Notifications