क्यूट Pug की वजह से मुश्किल में आया वोडाफोन
टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी वोडाफोन के विज्ञापनों की पहचान बन चुके पग नस्ल के कुत्ते अब कंपनी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
वोडाफोन काफी अपने विज्ञापनों में पग का इस्तेमाल करता रहा है, लेकिन अब इस पर रोक लगाने के लिए जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पीपल फॉर इथीकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (PETA) ने आवाज उठाई है।

पेटा ने कहा कि वोडाफोन अपने प्रॉडक्ट के बेचने के लिए इन पग्स पर अत्याचार करना बंद करे। वोडाफोन की तरफ से फिलहाल कोई जवाबी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हाल ही में वोडाफोन का network that follows you कैंपेन विज्ञापन रिलीज हुआ, जिसमें 30 पग्स नजर आ रहे हैं।
वोडाफोन इंडिया के इस विज्ञापन पर पेटा ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि विज्ञापन को क्यूट दिखाने के लिए इन्हें इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इन पग को शारीरिक रूप से तकलीफ दी जाती है।
पेटा ने कहा कि विज्ञापनों में कुत्तों और किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
पेटा इंडिया ने इसे लेकर मंगलवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा कि अपने विज्ञापनों के लिए इन पग पर अत्याचार करना बंद करें।
इस ट्वीट के बाद हो सकता है कि वोडाफोन के विज्ञापनों में आपको क्यूट पग न दिखें। वोडाफोन इंडिया की तरफ से ट्वीट या किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications







