Home
News

एकता कपूर को ट्रोल करते हुए पॉपुलर यूट्यूबर ने पोस्ट किया वीडियो, यहां देखें

By Neha Kashyap

दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले यूट्यूबर में से एक pewdiepie ने एक बार फिर मशहूर प्रॉड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर को ट्रोल करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें यूट्यूबर ने कहा कि मैंने एकता कपूर का मजाक बनाया था, जिसपर वह गुस्सा है, लेकिन दरअसल वह उसके बारे में था ही नहीं। बता दें कि एकता कपूर को प्यूडिपाई यूट्यूबर ने कुछ दिनों पहले एक स्क्रीन शॉट पोस्ट किया था। स्वीडन यूट्यूबर pewdiepie को महंगा पड़ गया। एकता कपूर ने ट्विटर पर यूट्यूब को जमकर खरीखोटी सुनाईं।

एकता कपूर को ट्रोल करते हुए पॉपुलर यूट्यूबर ने पोस्ट किया वीडियो, यहां देखें

pewdiepie यूट्यूब चैनल ने कुछ दिनों पहले एकता कपूर के सीरियल कसम से का एक स्क्रीन शॉट किया था, जिसके साथ में उन्होंने "good quality" लिखा था। इसके बाद एकता कपूर ने लगातार कई ट्वीट किए और यूट्यूबर को काफी कुछ कहा।

एकता कपूर ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि कौन है, जो क्या है, वह नहीं जानती हूं। उन्होंने आगे लिखा कि ये किसी फिरंग जूनियर आर्टिस्ट की तरह दिखता है, जिसे हम अपने सीरियल में पेरिस क्रिएट करने के लिए कोलाबा से बुलाते हैं।

एकता के ट्वीट करने के बाद उन्हें ट्विटर पर काफी ट्रोल किया गया। ट्विटर पर लोगों ने यूट्यूबर का सपोर्ट करते हुए एकता को काफी कुछ कहा। बता दें कि pewdiepie उन चुनिंदा चैनल में से एक है, जिन्हें यूट्यूबर पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। वहीं कुछ लोग एकता कपूर को सपोर्ट करते हुए नजर आए। एकता कपूर भारत की मशहूर टीवी और फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। एकता कपूर और pewdiepie यूट्यूबर के बीच ट्वीट वॉर यहीं नहीं रुकी और एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए।

अब यूट्यूबर pewdiepie ने good quality वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी उनके सीरियल का मजाक ही नहीं बनाया। उन्होंने जो स्क्रीन शॉट शेयर किया था, वो ये बताने के लिए था, कि जिसने यूट्यूब पर ये वीडियो अपलोड किया, वो क्वालिटी काफी खराब थी। खैर उम्मीद की जाती है कि एकता कपूर और pewdiepie यूट्यूबर के बीच ये लड़ाई जल्द ही खत्म होगी।

यहां देखें वीडियो...

Best Mobiles in India

English summary
The world’s most followed YouTuber PewDiePie and television producer Ekta Kapoor are back to warring on social media, PewDiePie now Trolls Ekta Kapoor In New Video.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X