PF का पैसा ATM से कैसे निकाले? नया कार्ड बनेगा या फिर डेबिट कार्ड से होगा लिंक, यहां जानें सभी डिटेल्स
भारत मे अधिकांश नौकरीपेशा लोगों के पास PF खाते होते हैं, जिन्हें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा संचालित किया जाता है। वर्तमान में देश में कुल 7 करोड़ लोग PF सब्सक्राइबर्स हैं, जो इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में आते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
दरअसल EPFO ने नई सुविधा शुरू की है। जिसके तहत आप अपने PF कंट्रीब्यूशन को ATM से बैंक अकाउंट की तरह निकाल सकेंगे। आइए आगे जानते हैं कि यह सुविधा कैसे काम करेगी और कौन इसका लाभ कौन उठा सकेगा।

फिलहाल PF क्लेम के बाद पैसे निकालने में 7 से 10 दिन का समय लगता है। लेकिन ATM कार्ड सुविधा शुरू होने के बाद PF खाताधारकों को बड़ी राहत मिलेगी और वे तत्तकाल पैसा निकाल सकेंगे।
PF निकासी के लिए मिलेगा अलग डेबिट कार्ड?
ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या सामान्य बैंक डेबिट कार्ड मिलेगा। श्रम मंत्रालय की जानकारी के अनुसार इस सुविधा के लिए एटीएम कार्ड जैसा एक अलग डेबिट कार्ड जारी किया जा सकता है।
श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार EPFO के IT सिस्टम को अपग्रेड करने पर काम चल रहा है। श्रम सचिव सुमित डावरा के अनुसार अगले साल IT 2.1 अपग्रेड के बाद EPFO का इंफ्रास्ट्रक्चर बैंकिग सिस्टम जैसा हो जाएगा, जिससे सेवाएं और आसान बनेंगी।
IT सिस्टम के अपग्रेड के बाद EPFO खाता किसी बैंक खाते की तरह काम करेगा। इसमें पैसे की निकासी EPFO द्वारा जारी किए गए स्पेशल डेबिट कार्ड से ATM के माध्यम से की जा सकेगी। हालांकि इस निकासी के लिए कोई लिमिट होगी या नहीं इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications








