Home
News

Philips ने लॉन्च किया दो स्मार्ट टीवी, जानिए कीमत, फीचर्स और सभी स्पेसिफिकेशंस

Philips कंपनी ने भारत में दो नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। ये दोनों स्मार्ट टीवी 4K स्मार्ट टीवी कहलाते हैं। इन दोनों स्मार्ट टीवी को कंपनी ने दो अलग-अलग साइज में लॉन्च किया है। इनमें से एक साइज 58 इंच का है और दूसरा 50 इंच का है।

Philips ने लॉन्च किया दो स्मार्ट टीवी, जानिए कीमत, फीचर्स और सभी स्पेसिफिकेशंस

4K एलईडी पैनल वाले टीवी

इन दोनों स्मार्ट टीवी में साइज के अलावा इनके लगभग सभी फीचर्स एक जैसे हैं। उनमें से एक फीचर इन दोनों टीवी के हार्डवेयर्स हैं। इन दोनों टीवी में 4K एलईडी पैनल दिया हुआ है। इन दोनों टीवी में 16:9 का ऑस्पेक्ट रेशियो कंपनी ने दिया है।

सिंगल बटन का एक्सेस

इस टीवी में माइक्रो डिमिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस टीवी में कंपनी ने डॉल्बी विज़न के साथ-साथ एचडीआर 10+ का भी सपोर्ट कंपनी ने दिया है। इन दोनों स्मार्ट टीवी की एक खास बात है कि इनका ऑपरेटिंग सिस्टम Saphi पर चलता है। इसकी वजह से इस टीवी के साथ रिमोट में अलग-अलग चीज का आइकॉन के आधार सिंगल बटन दिया हुआ है। अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफिलिक्स और यूट्यूब जैसे ऐप्स को इस टीवी के रिमोट पर बने सिंगल बटन से ही एक्सेस किया जा सकता है।

स्मार्ट टीवी का बेहद स्मार्ट डिजाइन

Philips 4K smart TV के डिजाइन की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में कंपनी ने बॉर्डरलेस डिजाइन दिए हैं। इस डिजाइन की वजह से इस टीवी की स्मार्टनेस में चार चांद लग जाते हैं। इसके अलावा इस टीवी में क्वॉड कोर प्रोसेसर को शामिल किया गया है, जिसपर यह टीवी रन करता है।

इन दोनों टीवी की कनेक्टिविटी

इसके अलावा इस टीवी में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए हैडफोन जैक, एचडीएमआई पोर्ट वाई-फाई 802.11 एन (मिराकास्ट सपोर्ट के साथ), ईथरनेट (RJ-45) पोर्ट के साथ-साथ दो यूएसबी पोर्ट भी दिए गए हैं।

दोनों टीवी का स्पीकर और कुछ खास फीचर्स

इन दोनों स्मार्ट टीवी के स्पीकर की बात करें तो इसमें 10 वॉट का स्पीकर दिया हुआ है। इस स्पीकर के जरिए इस टीवी से कुल 10 वॉट का साउंड आउटपुट मिलने का दावा कंपनी ने किया है। इन सभी फीचर्स के अलावा भी इस फोन में पांच-बैंड इक्वलाइज़र का फीचर भी दिया है। इसके अलावा भी इस फोन में कंपनी ने नाइट मोड जैसे बहुत सारे दूसरे फीचर्स भी दिए हैं। इस फिलिप्स टीवी में कंपनी डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी नाम का भी एक फीचर शामिल किया है।

इन दोनों टीवी की कीमत

इस टीवी के दोनों वेरिएंट की कीमत पर गौर करें तो इसमें 50 इंच वाले टीवी की कीमत 1,05,990 रपए है। इसके अलावा 58 इंच वाले 4K टीवी का दाम 1,19,990 रुपए है। इन दोनों मॉडल्स को देश के अलग-अलग ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Philips company has launched two new smart TVs in India. Both these smart TVs are called 4K Smart TVs. Both of these smart TVs have been launched by the company in two different sizes. One of these is 58 inches in size and the other is 50 inches.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X