PhonePe पर सिर्फ 1 रुपए में खरीदें सोना, घर होगी गोल्ड डिलिवरी
पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाला यूपीआई पेमेंट ऐप PhonePe अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लाया है। इस ऑफर के तहत आप इस ऐप पर सिर्फ 1 रुपए में ही सोना खरीद सकते हैं। यही नहीं अगर फोनपे ऐप यूजर्स मात्रा में सोना खरीदना चाहते हैं, तो 0.001 ग्राम या उससे अधिक गोल्ड खरीद सकते हैं। बता दें कि मोबाइल वॉलेट पेटीएम अपने यूजर्स को पहले से ही ये सर्विस दे रहा है, जिसमें यूजर्स सोने में निवेश कर सकते हैं और सोना खरीद सकते हैं और 1 ग्राम सोना होने पर यूजर्स के पास सोने की डिलिवरी हो जाती है।

फोनपे ऐप यूजर्स कम से कम 1 रुपए का सोना या 0.001 ग्राम सोना खरीद सकते हैं, जो 'ब्रिंक वॉल्ट' में सुरक्षित हो जाएगा। यहां खास बात ये है कि इस सोने को आप न सिर्फ वर्चुअली बल्कि वास्तव में अपने पास रख सकते हैं। यानी यूजर जब चाहे इस वॉल्ट में सेव गोल्ड की डिलिवरी प्राप्त कर सकता है।खुशखबरी : इस स्मार्टफोन पर मिलेगा 90GB डेटा बिल्कुल फ्री
हालांकि गोल्ड डिलिवरी के लिए यूजर के पास वॉल्ट में कम से कम 5 ग्राम गोल्ड होना जरूरी है। फोनपे ऐप ने इस सर्विस की लिए 'सेफगोल्ड' से पार्टनरशिप की है। इसके अलावा फोनपे अपने यूजर्स के लिए लॉन्चिंग ऑफर भी लेकर आया है, जिसके तहत 2000 रुपए का गोल्ड खरीदने पर 101 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
हाल ही में PhonePe ऐप ने अपने ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड पेमेंट की सुविधा शुरू की थी। देश में डिजिटल पेमेंट के लिए मुहिम चालू है, जिससे जुड़ने के लिए कई मोबाइल ऐप ने मोबाइल वॉलेट पेश किया है। पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप भी अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल पेमेंट सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








