Pixel 10 Pro XL vs Galaxy S25 Ultra vs iPhone 16 Pro Max: कौन सा फोन सबसे बेहतर है?
इंडियन फ्लैगशिप मार्केट में कई बेहतरीन स्मार्टफोन मौजूद हैं। इस प्राइस ब्रैकेट में अक्सर फोन खरीदते वक्त कन्फ्यूजन होता है। इतनी मोटी रकम चुकाने से पहले हर ग्राहक चाहता है कि उसे बैटरी, कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिले।
ऐसे में अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन मार्केट में बहुत सारे ऑप्शन देखकर माथा चकरा गया है तो हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। दरअसल, हमने Pixel 10 Pro XL, Galaxy S25 Ultra और iPhone 16 pro max का पूरा कंपेरिजन किया है। जिसे हम यहां शेयर कर रहे हैं।

Google Pixel 10 Pro XL
1. पावरफुल परफॉरमेंस: इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका नया Tensor G5 चिपसेट है। पहली बार Google ने इसे TSMC टेक्नोलॉजी के साथ बनाया है, जिससे फोन की स्पीड काफी बढ़ गई है और हीटिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है। अब आप इसमें भारी गेमिंग आसानी से कर सकते हैं।
2. बेमिसाल कैमरा: Pixel 10 Pro XL अपने कैमरे के लिए जाना जाता है। इसमें अपग्रेडेड सेंसर्स के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसका AI वीडियो बूस्ट और नाईट मोड इतना साफ है कि यह अंधेरे में भी दिन जैसी फोटो खींच सकता है। 5x टेलीफोटो लेंस दूर की चीजों को भी बिना क्वालिटी खोए कैप्चर करता है। इसमें 50MP+48MP+48MP रियर कैमरा और 42 MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
3. डिस्प्ले और बैटरी: फोन में एक सुपर ब्राइट डिस्प्ले है जो कड़ी धूप में भी साफ दिखती है। इसकी बैटरी लाइफ में बड़ा अपग्रेड हुआ है, जो आसानी से डेढ़ दिन तक चल सकती है। 5200 mAh की बैटरी 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 25W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

Samsung Galaxy S25 Ultra
1. अल्टीमेट डिजाइन और डिस्प्ले: इस फोन का लुक और फील बेहद प्रीमियम है। इसमें मजबूत टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी डिस्प्ले इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन स्क्रीन है। यह इतनी ब्राइट है कि कड़ी धूप में भी सब कुछ साफ दिखता है। साथ ही, इसका सिग्नेचर S-Pen (स्टायलस) इसे प्रोडक्टिविटी के लिए सबसे खास बनाता है।
2. बेजोड़ परफॉरमेंस: S25 Ultra में दुनिया का सबसे तेज Snapdragon 8 Gen 4 (For Galaxy) प्रोसेसर लगा है। चाहे आप 4K वीडियो एडिट करें या सबसे भारी गेम खेलें, यह फोन कभी धीमा नहीं पड़ता। यह मल्टीटास्किंग के लिए एक पावरहाउस है।
3. कैमरा और जूम: सैमसंग का कैमरा अपनी जूम क्षमताओं के लिए मशहूर है। इसमें 200MP का मेन कैमरा है जो डीटेल से भरपूर फोटो लेता है। इसका जूम इतना शक्तिशाली है कि आप दूर के ऑब्जेक्ट्स (जैसे चांद या कॉन्सर्ट स्टेज) को भी बिल्कुल पास से और साफ देख सकते हैं।

iPhone 16 pro max
1. शानदार डिस्प्ले और डिजाइन: इस बार Apple ने स्क्रीन साइज बढ़ाकर 6.9 इंच कर दिया है, जो अब तक की सबसे बड़ी iPhone डिस्प्ले है। इसके बेजल्स दुनिया में सबसे पतले हैं, जिससे हाथ में सिर्फ स्क्रीन ही स्क्रीन नजर आती है। टाइटेनियम बॉडी इसे हल्का और बेहद मजबूत बनाती है।
2. प्रो-लेवल कैमरा और वीडियो: वीडियोग्राफी के मामले में iPhone 16 Pro Max का कोई मुकाबला नहीं है। इसमें साइड में एक नया 'Camera Control' बटन दिया गया है, जो फोटो खींचने और सेटिंग्स बदलने को DSLR जैसा आसान बनाता है। 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम हर डिटेल को बारीकी से कैद करते हैं।

3. परफॉरमेंस और बैटरी: इसमें लगा A18 Pro चिपसेट इसे सुपरफास्ट बनाता है। साथ ही, Apple Intelligence के फीचर्स इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं। इसकी बैटरी लाइफ में जबरदस्त अपग्रेड हुआ है, जो भारी इस्तेमाल पर भी आसानी से पूरा दिन निकाल देती है।


Click it and Unblock the Notifications








