मोबाइल और टैबलेट में डिजाइन करें अपनी पसंद का बर्गर और पिज्जा
अगर आप पिज्जा के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है पिज्जा हट एक ऐसी टैबलेटॉप मेनू टेक्नालॉजी पर काम कर रहा है जो किसी हॉलिवुड में दिखाई जाने वाली साइंस मूवी की तरह काम करेंगी। ये टैबल पूरी तरह से टच स्क्रीन आधारित होगी जिसमें यूजर अपनी पसंद के हिसाब से पिज्जा खुद डिजाइन कर सकेगा यानी उसे किस साइज़ का पिज्जा चाहिए, उसमें कितना चीज़ होना चाहिए इसके अलावा यूजर अलग-अलग स्वाद एक ही पिज्जा में जोड़ सकता है। इस टैबल की मदद से यूजर ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकेगा। पिज्जा हट अभी इस टैबल की टेस्टिंग में लगा हुआ है।
पढ़ें: माइक्रोमैक्स ने लांच किया 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन
पिज्जा ऑडर करने के बाद यूजर इस टैबलटॉप में कई आकर्षक गेम भी खेल सकेगा। इस टैबलटॉप में यूजर अपना फेसबुक स्टेट्स, मैसेज देख सकेगा। पिज्जा हट टैबलटॉप का वीडियो ऐसे समय जारी किया गया है जब बर्गर की पॉपुलर चेन मैकडॉनल्ड कैलीफार्निया में एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जिसमें यूजर अपनी पसंद का बर्गर खुछ टैबलेट और मोबाइल में डिजाइन कर सकेगा।
पढ़ें:माइक्रोमैक्स के हैं दीवाने तो ले आईए ये बेस्ट ड्युल सिम स्मार्टफोन
<center><iframe width="100%" height="413" src="//www.youtube.com/embed/xvT0MCugb58" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications







