Home
News

EPFO 3.0 से क्या बदल जाएगा? जानिए नई सुविधाएं और फायदे

वर्तमान में टेक्नोलॉजी में ना जाने कितने परिवर्तन हुए हैं, जिसने दुनिया को अलग दिशा दी है। ऐसे में अब EPFO में भी बड़े परिवर्तन की तैयारी है। जी हां, सामने आई जानकारी के मुताबिक, EPFO 3.0 को जून 2025 तक लॉन्च करने की योजना है, जो कि यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

इसके लिए नया सॉफ्टवेयर भी बनाया गया है। सरकार मई-जून 2025 तक EPFO का नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रही है। ये ऐप EPFO मेंबर्स के काम को आसान बनाएगा और इस ऐप की मदद से पैसा निकालना एवं ट्रांजैक्शन करना भी आसान होगा। आइए पूरी खबर को समझते हैं।

EPFO 3.0 के आने से क्या होंगे बदलाव?, जानें

EPFO 3.0 से क्या होंगे लाभ?

यह नया बदलाव कर्मचारियों के रिटायरमेंट सेविंग्स को संभालने के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा। EPFO 3.0 में वेबसाइट के इंटरफेस को पहले से कहीं ज्यादा आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाया जाएगा। इससे EPF अकाउंट को और भी आसानी से मैनेज करने की सुविधा भी मिलेगी।

लेबर मिनिस्टर मनसुख मंडाविया का कहना है कि इस नए सिस्टम में अकाउंट होल्डर अपना अकाउंट आसानी से नेविगेट और मैनेज कर सकेंगे, जैसे कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम में होता है।

ATM से पैसा निकालने की मिलेगी सुविधा

EPFO 3.0 की मदद से EPFO मेंबर्स अपने रिटायरमेंट फंड तक आसानी से पहुंच बनाने में सक्षम होंगे। EPFO 3.0 में कर्मचारियों को अब अपने EPF पैसे को सीधे ATM से निकालने का ऑप्शन भी मिलेगा। यानी की जरूरत के समय EPF मेंबर्स आसानी से पैसा निकाल सकेंगे। इसके साथ ही, वेबसाइट और सिस्टम में सुधार जनवरी 2025 के आखिर तक होने की संभावना है।

अमाउंट भी कर सकेंगे एडजस्ट

इन सब सुविधाओं के साथ ही यूजर्स को Employees Pension Scheme (EPS) में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वर्तमान में कर्मचारी को 12 प्रतिशत देना होता है।

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को अपनी अमाउंट को खुद के मुताबिक बढ़ाने या घटाने का भी विकल्प भी मिलेगा। यानी की EPFO 3.0 यूजर्स को कई सारी सुविधाएं देने वाला है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
There are preparations for a big change in EPFO ​​as well. Yes, according to the information revealed, there is a plan to launch EPFO ​​3.0 by June 2025, which will help in improving the user experience.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X