Home
News

पीएम किसान योजना : किसानों के लिए खुशखबरी! इस तारीख तक मिल सकती है 12वीं किस्त का पैसा, करें चेक

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो यह खबर आपके काम की है. सरकार जल्द ही योजना की 12वीं किस्त के लिए राशि जारी कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सरकार सितंबर महीने में योजना की 12वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है.

इस किस्त का लाभ उन किसानों को नहीं मिलेगा जिन्होंने 31 अगस्त 2022 तक केवाईसी का काम पूरा नहीं किया है. सरकार ने केवाईसी (KYC) करने की समय सीमा 31 अगस्त निर्धारित की थी.

किसानों के लिए खुशखबरी! इस तारीख तक मिल सकती है 12वीं किस्त

मिली जानकारी के मुताबिक प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने बताया है कि इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने KYC पूरा कर लिया है. सरकार जल्द ही उनके खाते में 12वीं किस्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर करने जा रही है. उम्मीद है कि सरकार 5 सितंबर को योजना के तहत किसानों के खातों में 2,000 रुपये डाल सकती है.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का स्टेट चेक करने के लिए आपको इस योजना के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद, लाभार्थी की स्थिति का चयन करें और अपना आधार, खाता संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करें. इसके बाद Get Data ऑप्शन पर क्लिक करके अपना स्टेटस चेक करें.

किसानों के लिए खुशखबरी! इस तारीख तक मिल सकती है 12वीं किस्त

पढ़ें : इस वॉटर हीटर से मिनटों में गर्म हो जाएगा नल का पानी, कीमत है सिर्फ हजार रुपए

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन मिलता है. इस राशि का भुगतान 3 अलग-अलग किश्तों के रूप में किया जाता है यानी 2000-2000 रुपये.

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
To check the status of PM Kisan Samman Nidhi Yojana, you have to go to the portal of this scheme pmkisan.gov.in. Next, select the beneficiary status and enter your Aadhaar, account number and mobile number. After this, check your status by clicking on the Get Data option.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X