Smartphone की लत छुड़वाने में मदद करेंगी PM Modi की ये टिप्स, यहां जानिए
PM Modi Gave Tips How To Break Smartphone Addiction: अगर आप भी अपना या फिर अपने किसी खास को स्मार्टफोन की लत से छुटकारा दिलवाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।
हम आपको पीएम मोदी (PM Modi) के द्वारा बताए गए कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप भी इससे छुटकारा पा सकते हैं।

दरअसल PM Modi ने हाल ही में परीक्षा पे चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने छात्रों को स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। बता दें, यह कार्यक्रम नई दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में आयोजित हुआ था, जिसमें लगभग 3000 छात्र शामिल हुए थे। जो इस साल बोर्ड की परीक्षा देंगे।
इस दौरान पीएम मोदी ने स्मार्टफोन समेट कई गैजेट्स पर भी चर्चा की। उन्होंने छात्रों को बताया कि, उन्हें अपने घर को No Gadget Zone बनाना चाहिए। इसके साथ ही अपना पासवर्ड सभी को बताना चाहिए।

छात्रों को स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने कहा कि, उन्हें कुछ नियम बनाकर उन्हें फॉलो करना होगा।
क्योंकि, किसी भी चीज की अति कभी अच्छा नहीं करती। इसका मतलब है कि किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल करने से कभी भी कुछ सही नहीं हो सकता है।

स्मार्टफोन लत छुड़वाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- पीएम मोदी ने बताया कि स्मार्टफोन फोन पर चाहे कितने भी अच्छे कंटेंट क्यों ना आते हो, लेकिन उन्हें इस्तेमाल करने या देखने का एक सही और निर्धारित समय तय करें।
- स्मार्टफोन जानकारी देनें का एक सोर्स है, लेकिन हमें उसका कब और कितना इस्तेमाल करना चाहिए, यह हम पर निर्भर करता है।
- इसके अलावा घर में एक No Gadget Zone बनाना चाहिए, जहां घर का कोई भी सदस्य कोई भी गैजेट्स ना रखें और वहां पर लोग बैठकर सिर्फ बातचीत करें।
- हर घर में स्मार्टफोन यूज करने को लेकर कुछ नियम होने चाहिए, जैसे खाना खाते हुए घर में मोबाइल या किसी भी गैजेट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, उस वक्त घर के सभी सदस्यों को साथ बैठकर बातें करनी चाहिए।
- घर के सभी सदस्यों को एक-दूसरे का अनलॉक पासवर्ड पता होना चाहिए। इससे घर में ट्रांस्पेरेंसी बढ़ेगी। हमें टेक्नोलॉजी को बोझ नहीं समझना चाहिए, हम इससे बच नहीं सकते, लेकिन हमें इसका सही इस्तेमाल करना सीखना होगा।
- स्मार्टफोन की लत को कम करने के लिए छात्र स्क्रीन टाइम चेक करने के लिए ऐप्स का सहारा ले सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे बहुत सारे ऐप्स मौजूद हैं, जो स्मार्टफोन यूज को ट्रैक करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








